फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Blast, Gunpowder recovered from the house, fireman sent to jail, forensic report revealed important

Kannauj Blast: विस्फोट वाले घर से बरामद हुआ बारूद, जेल भेजा गया आतिशबाज, फोरेंसिक रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा

Sun, 28 May 2023 11:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 May 2023 11:30 AM IST
सार

Kannauj News: शहर के जेरकिला मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर भयंकर विस्फोट हुआ था।  विस्फोट वाले घर से बारूद बरामद हुआ, जिसके चलते आतिशबाज को जेल भेजा गया है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में बारूद से हादसा होने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Kannauj Blast, Gunpowder recovered from the house, fireman sent to jail, forensic report revealed important
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में जेरकिला स्थित जिस घर में शुक्रवार को विस्फोट हुआ था, उसके मकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया। विस्फोट के बाद पुलिस को घटनास्थल की तलाशी के दौरान आतिशबाजी से जुड़ी कई सामग्री मिली थी।

विज्ञापन

यह सब वहां नियम विरुद्ध तरीके से रखा हुआ था। सदर कोतवाली क्षेत्र के जेरकिला स्थित आतिशबाज अरशद के मकान में शुक्रवार की दोपहर विस्फोट हुआ था। इसमें उसके घर का काफी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। आसपास के घर को भी नुकसान पहुंचा था। कई मकानों में दरार आ गई थी।
विज्ञापन

अरशद और उसके परिवार के मुताबिक यह विस्फोट घर के आंगन में बनी रसोई में रखे गैस सिलेंडर में आग पकड़ने से हुआ था। हालांकि हादसे के बाद घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां अलग-अलग हिस्सों में रखी आतिशबाजी से जुड़ी विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाज अरशद का लाइसेंस हो चुका था एक्सपायर
पुलिस को आतिशबाज अरशद के घर से 28 सुतली बम, 52 मेहताब, 20 किलो बारूद मिला है।  पटाखा बनाने का लाइसेंस का एक्सपायर होने के बाद अवैध तरीके से घर में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि आतिशबाज अरशद का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है।

फोरेंसिक जांच रिपोर्ट बोली बारूद से हुआ हादसा
भले ही आतिशबाज ने पुलिस को सिलेंडर में आग लगने से हादसे की बात कही हो, लेकिन फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट में बारूद की भी बात सामने आई है। उसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आतिशबाज अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि पटाखा बनाने का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था।

सदर कोतवाली में दर्ज की गई है रिपोर्ट
इसके बाद अवैध तरीके से पटाखा बनाए जा रहा था। आतिशबाज के खिलाफ यह रिपोर्ट सदर कोतवाली के कला चौकी प्रभारी आनंद मिश्रा की तहरीर पर दर्ज की है। आरोपी अरशद के खिलाफ 286, 427, 436, विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत 5, 9बी व आपराधिक कानून अधिनियम 1932 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

असीम अरूण ने किया घटनास्थल का मुआयना
हादसे के अगले दिन शनिवार को सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आतिशबाज अरशद के मकान में जाकर देखा। विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुए पड़ोसी लक्ष्मीकांत कुशवाहा के मकान का भी जायजा लिया। आतिशबाज अरशद के परिजनों से जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed