फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Bike rider died after being hit by train

कन्नौज: ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 11 Apr 2022 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Apr 2022 10:31 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kannauj: Bike rider died after being hit by train
जतिन की फाइल फोटो व रेलवे लाइन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में जसोदा रेलवे स्टेशन से 100 मीटर दूरी पर रेलवे लाइन पार करते समय बाइक सवार युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं बाइक ट्रेन में फंसकर करीब 200 मीटर तक खिंचती चली गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय जतिन कटियार निवासी किसबापुर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


ट्रेन में बाइक फंसी होने की जानकारी होने पर ट्रेन कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ट्रेन रोक कर बाइक निकाली। इस दौरान लगभग पांच मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक राम निवास ने बताया मृतक की पहचान हो चुकी है। घटना की सूचना गुरसहायगंज कस्बे के रहने वाले मृतक के पिता राम किशोर को दे दी गई है। परिजनों के आते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतक की शिनाख्त उसके मोबाइल और पर्स में पड़े कागजात से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed