{"_id":"6979ee7e4fe0987daa095465","slug":"kannauj-acid-thrown-on-an-innocent-boy-who-went-to-collect-scrap-his-face-was-rubbed-against-a-pile-of-garbage-2026-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में दरिंदगी: कबाड़ बीनने गए मासूम पर फेंका तेजाब; कूड़े के ढेर पर रगड़ा चेहरा, गंभीर हालत में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में दरिंदगी: कबाड़ बीनने गए मासूम पर फेंका तेजाब; कूड़े के ढेर पर रगड़ा चेहरा, गंभीर हालत में भर्ती
Wed, 28 Jan 2026 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 28 Jan 2026 04:39 PM IST
सार
Kannauj News: गुरसहायगंज में कबाड़ बीनने वाले 10 वर्षीय बालक पर दो लोगों ने तेजाब फेंककर उसे झुलसा दिया और चेहरा कूड़े पर रगड़ दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कबाड़ बीनने गए बच्चे पर फेंका तेजाब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में कबाड़ बीनने को गए बालक के ऊपर अज्ञात दो लोगों ने तेजाब फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। उसका साथी मासूम को उठाकर घर ले गया, जहां से परिजन कोतवाली ले गए। पुलिस ने बालक को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सोनू का बालक बाबू (10) बुधवार को सुबह सात बजे अपने मोहल्ले के तीन साथियों के साथ कबाड़ बीनने गया था। इधर-उधर कबाड़ बीनने के बाद लगभग 10 बजे ग्रीनफील्ड हाइवे समधन कट के पास पहुंचे। वहां किसी दुकान से कबाड़ की बोरी को उठा लिया, जिससे नाराज दो लोगों ने बालक के ऊपर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
साथी मौके से भाग गए। चेहरे पर पड़े तेजाब से बालक झुलस गया। बताया गया कि उसमें से एक ने उसका चेहरा कूड़े के ढेर पर रगड़ दिया। कुछ देर बाद पहुंचे साथी ने उसे उठाकर घर ले गया, जहां से परिजन कोतवाली ले गए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ध्यानेंद्र सिंह ने बालक को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर मोहल्ले के कई महिलाएं कोतवाली में पहुंच गई और कार्रवाई करने की मांग करने लगीं। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।