Kannauj Accident: एक्सप्रेसवे पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत और तीन गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बाइकों की आमने-सामने जारेदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विस्तार
कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीखमपुर सानी अंडर पास सर्विस रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र व रिश्तेदार और दूसरी बाइक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। मैनपुरी थाना बरनाल देवेंद्र सिंह (55) पुत्र डिप्टी सिंह अपने बेटे मयंक (22) व थाना करहल खिमाऊ नगला निवासी वीरेंद्र (62) पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ तालग्राम के उमरापुर से पत्थरी का बिरवा लेकर घर वापस जा रहे थे।
तभी तिजू नगला निवासी लाखनसिंह (55) पुत्र रामसनेही की बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर उपनिरीक्षक किशनवीर ने घायलों सीएचसी भेजा, जहां देवेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दो मेडिकल कॉलेज, तिर्वा रेफर
मंयक और वीरेंद्र को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का इंतजार है।