फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Accident: Truck hits car from behind, two women killed, five injured

Kannauj Accident: कार में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

Mon, 21 Apr 2025 12:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Apr 2025 12:00 PM IST
सार

Kannauj News: ट्रक की टक्कर से कार सवार दो मिहलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Kannauj Accident: Truck hits car from behind, two women killed, five injured
महिलाओं की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिबरामऊ ग्राम करमुल्लापुर ट्यूबबेल के पास जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सुबह लगभग 4.30 बजे कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी को सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज ने 100 शैय्या अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन



घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनूप नगला मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद से बरात बिलग्राम बांगरमऊ रोड निवियापुर गई थी। वापस आते समय कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का मुंह पीछे की ओर हो गया। उसमें सवार नेहा देवी (35) पत्नी सुशील यादव तथा रानी देवी (32) पत्नी जसपाल की मौत हो गई। सुशील यादव पुत्र खुशीलाल, सनी पुत्र जसपाल, गुड़िया पुत्री सुशील, रिया व श्रेया पुत्री महावीर घायल हो गए। घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कार सुशील यादव चला रहे थे। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। घटना की जानकारी होते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनो में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed