फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kannauj accident: Police gave a clean chit to both ARTO

कन्नौज बस हादसा: दोनों एआरटीओ को पुलिस ने दी क्लीन चिट, हादसे में 10 यात्री बस में ही जल गए थे, उनके कंकाल मिले थे

Sun, 17 Jan 2021 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Jan 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Kannauj accident: Police gave a clean chit to both ARTO
कन्नौज हादसे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कन्नौज बस हादसे में गैर इरादतन हत्या के आरोपी फर्रुखाबाद और हमीरपुर के एआरटीओ को पुलिस ने अपनी विवेचना में क्लीन चिट देते हुए मुकदमे में एफआर लगा दी है। इस हादसे में दस लोगों की जान गई थी। दोनों एआरटीओ के खिलाफ सामान्य बस को स्लीपर बनाने का आदेश देने के आरोप में आरटीओ प्रवर्तन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कन्नौज जिले की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव घिलोई में 30 जनवरी 20  को बस और ट्रक टकराने से ट्रक चालक समेत 10 यात्रियों की मौत हो गई थी। बस फर्रुखाबाद निवासी विमल चतुर्वेदी की थी। जांच में पाया गया था कि सामान्य बस को स्लीपर में तब्दील किया गया था। ये आदेश तत्कालीन एआरटीओ मोहम्मद हसीब खां और एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय के कार्यकाल में किए गए थे।
विज्ञापन


मोहम्मद हसीब खां इस समय हमीरपुर जिले में एआरटीओ प्रशासन हैं। इस लापरवाही के कारण 19 फरवरी 2020 को आरटीओ प्रवर्तन कानपुर राकेश सिंह ने फतेहगढ़ कोतवाली में शांतिभूषण पांडेय और मोहम्मद हसीब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने दोनों को निलंबित कर दिया था जो हाईकोर्ट के आदेश पर बहाल हो गए थे। मुकदमे की विवेचना कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिंह कर रहे थे। एआरटीओ कार्यालय से विमल चतुर्वेदी की 17 बसों को सामान्य से स्लीपर में बदलने के आदेश की पत्रावली गायब करा दी गई थीं।


दोनों एआरटीओ और संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज कर फाइनल रिपोर्ट लगा दी। कोतवाल जयप्रकाश पाल ने कहा कि विवेचक तेजबहादुर सिंह ने गुण दोष के आधार पर फाइनल रिपोर्ट लगाई होगी। इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed