फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Accident, Heavy collision between bus and truck on expressway, one dead, Seven passengers injured

Kannauj Accident: एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, एक की मौत...सात सवारियां घायल, चालक फरार

Mon, 04 Dec 2023 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 04 Dec 2023 10:33 AM IST
सार

Kannauj News: तालग्राम थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि धर्मेंद्र की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Kannauj Accident, Heavy collision between bus and truck on expressway, one dead, Seven passengers injured
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में  नेपाल से जयपुर जा रही टूरिस्ट बस सोमवार की सुबह एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के परिचालक की मौत हो गई, जबकि सात सवारियां भी घायल हो गईं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

हादसा सोमवार की सुबह तालग्राम थाना क्षेत्र के रनवां गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि नेपाल से जयपुर जा रही बस में 35 सवारियां थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के रनवां गांव के पास गाजीपुर से आगरा जा रहे ट्रक के पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन

इस हादसे में बस कंडक्टर राजस्थान के झुंझनु के ग्राम किड़ोर-खुर्द निवासी धर्मेंद्र की मौत हो गई। सात और सवारियां भी घायल हो गईं। सभी घायल सवारियों को पुलिस व यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने एम्बुलेंस से सीएचसी तालग्राम भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार चालक की तलाश
यहां से सभी को मेडिकल कॉलेज, तिर्वा रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक मौके से भाग गया। तालग्राम थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि धर्मेंद्र की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed