फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: A short circuit caused a fire in a spare parts shop, causing a loss of one crore rupees

Kannauj: शॉर्ट सर्किट से स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, एक करोड़ का नुकसान

Thu, 25 Jun 2026 11:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 25 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: A short circuit caused a fire in a spare parts shop, causing a loss of one crore rupees
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी बाईपास पर स्थित प्रसिद्ध लाला मोटर्स स्पेयर पार्ट्स की दुकान में गुरुवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में दुकान में रखा एक करोड़ रुपये का सामान जल गया। आग बुझाने के लिए तीन जिलों की दमकल प्रयास कर रहीं है। खबर लिखे जाने तक जेसीबी से गोदाम की दीवार तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित अखिलेश गुप्ता की लाला मोटर्स की दुकान से अचानक धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। दुकान के अंदर स्पेयर पार्ट्स के साथ-साथ एक कार भी खड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुरेश मलिक, कोतवाल कोतवाल कपिल दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा सैकड़ों लोग भी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन

 

हालांकि, प्रशासन के इंतजामों को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। मौके पर महज एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, जिसका पानी कुछ ही देर में खत्म हो गया। काफी समय बीतने के बाद भी दूसरी गाड़ी मौके पर न पहुंचने से आग पर काबू पाने में मुश्किलें आ रही हैं। इसके बाद विधायक अर्चना पांडेय और पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे मौके पर पहुंचे। विधायक ने आला अधिकारियों को सूचना दी। तब कन्नौज समेत फर्रुखाबाद और मैनपुरी से भी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।
विज्ञापन

आग बिल्डिंग के बेसमेंट से शुरू हुई थी, इसलिए दमकल की दिक्कत हुई। देर रात जेसीबी बुलाकर दीवार तुड़वाई गई, तब आग बुझाने का काम शुरू हुआ। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने और राहत कार्य में हाथ बंटा रहे हैं। देर रात तक आग बुझाने का प्रयास जारी था। गोदाम की दीवार

 
विज्ञापन

बेसमेंट से लगी आग ने पूरी बिल्डिंग को घेरा
यहां भी आग बेसमेंट से शुरू हुई। बताया गया कि लाला मोटर्स में महिंद्रा की ऑटो पार्ट्स की भी एजेंसी है। बेसमेंट में इसका करोड़ों का माल भरा है। बिजली के शॉर्ट सर्किट से बेसमेंट में ही आग शुरू हुई, और जैसे ही आग की लपटे स्पेयर पार्ट्स तक पहुंची तो बिल्डिंग को आग ने घेर लिया। जगह कम होने के कारण जेसीबी को पीछे की दीवार तोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed