{"_id":"6ab6cdb7e0b52e19e20f806f","slug":"kangaroo-slings-and-temperature-watches-provided-for-newborn-temperature-management-kanpur-news-c-220-1-akb1007-149520-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नवजातों के तापमान प्रबंधन को मिले कंगारू स्लिंग और टेम्प वॉच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नवजातों के तापमान प्रबंधन को मिले कंगारू स्लिंग और टेम्प वॉच
Sat, 26 Sep 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। ठंड के मौसम में नवजात शिशुओं को तापमान संबंधी परेशानी से बचाने और उनकी बेहतर देखभाल के लिए अकबरपुर मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू को कंगारू मदर स्लिंग (कांगो स्लिंग) और तापमान निगरानी उपकरण टेम्प वॉच मिले हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता ने दोनों उपकरण एसएनसीयू को सौंपे। उन्होंने एसएनसीयू का निरीक्षण कर भर्ती नवजातों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।
प्राचार्य ने कहा कम वजन और गंभीर स्थिति वाले नवजातों के लिए शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखना बेहद जरूरी है। शरीर ठंडा पड़ने पर नवजात हाइपोथर्मिया की चपेट में भी आ सकते हैं। कंगारू स्लिंग से कंगारू मदर केयर को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। वहीं टेम्प वॉच के जरिये नवजात के तापमान की नियमित और प्रभावी निगरानी की जा सकेगी। आने वाले ठंड के महीनों में दोनों उपकरण नवजातों की देखभाल में खासे उपयोगी साबित होंगे।
इस दौरान उन्होंने एसएनसीयू का निरीक्षण कर कंगारू स्लिंग व टेम्प वॉच का उपयोग करने की विधि भी समझाई। निरीक्षण के दौरान 18 सितंबर को भर्ती हुई बेसहारा नवजात बच्ची बेबी अवनी के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और वर्तमान में वह फुल फीड पर है। वहीं विधायक राकेश सचान के संदर्भ से एसएनसीयू लाई गई नवजात बच्ची को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। उसे शॉक और सांस लेने में परेशानी थी। एसएनसीयू टीम ने सीपीएपी, इनोट्रोप्स और एंटीबायोटिक्स समेत जरूरी उपचार दिया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया। इस दौरान महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. आकांक्षा सिंह, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. श्रुति गुप्ता, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. वंदना सिंह, डॉ. जेके गुप्ता, डॉ. विवेक सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
....................
क्षमता 18 की, भर्ती मिले 26 नवजात
एसएनसीयू में निर्धारित क्षमता से अधिक नवजात भर्ती हैं। शुक्रवार को यहां 18 की क्षमता के सापेक्ष 26 नवजात भर्ती मिले। डॉ. विवेक सक्सेना ने बताया कि अधिक संख्या में नवजात होने के बावजूद उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग कर उनकी देखभाल की जा रही है। ऐसे में तापमान निगरानी और कंगारू मदर केयर के लिए मिले उपकरण काफी मददगार होंगे।