फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kamalrani Varun's death anniversary, Minister Rakesh Sachan left in anger

कमलरानी वरुण की पुण्यतिथि: बेटी स्वप्निल बोली-मां के सपने को पूरा करना है, नाराज होकर चले गए मंत्री राकेश सचान

Tue, 02 Aug 2022 11:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Aug 2022 11:00 PM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की पुण्यतिथि पर जहानाबाद रोड पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कमलरानी ने क्षेत्र का खूब विकास किया है। वहीं, कार्यक्रम से नाराज होकर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान चले गए।
 

विज्ञापन
Kamalrani Varun's death anniversary, Minister Rakesh Sachan left in anger
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधायक सुरेंद्र मैथानी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की द्वितीय पुण्यतिथि पर मंगलवार को जहानाबाद रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कमल रानी ने क्षेत्र के विकास के लिए खूब काम किया। अपने सरल व सौम्य स्वभाव की वजह से वह कार्यकर्ताओं के दिल में सदैव जीवित रहेंगी। 

विज्ञापन

कानपुर-बुंदेलखंड परिक्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि कमल रानी वरुण बड़ी बहन की तरह कार्यकर्ताओं से मिलती थीं। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि कमल रानी हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़ी रहती थी। विधायक सरोज कुरील ने कहा कि कमल रानी वरुण ने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए। 

विज्ञापन

कमल रानी की पुत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा कि मां के दिखाए रास्ते पर चलकर उनके अधूरे सपने को पूरा करना है। इस मौके पर कानपुर ग्रामीण युवा मोर्चा के रविंद्र सिंह, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, विधायक राहुल बच्चा, विकास सिंह भोले आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश राय ने किया। 

नाराज होकर चले गए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान
श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान काफी विलंब से पहुंचे। उस समय भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला समापन भाषण दे रहे थे।  कैबिनेट मंत्री के मंच पर बैठते ही संचालक ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर दी। इस पर कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी जताते हुए मंच से नीचे उतर आए। पार्टी कार्यकताईओं के मानमनौव्वल के बाद भी कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम छोड़कर बाहर चले गए। वहीं, इस संबंध में स्वप्निल वरुण कहना है कि कैबिनेट मंत्री के नाराज होने जैसी कोई बात नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed