फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kalpi Road remains unbuilt despite the MP's directives; a one-kilometer stretch near the Panki railway bridge is in a dilapidated state.

Kanpur News: सांसद के निर्देश के बाद भी नहीं बनी कालपी रोड, पनकी रेलवे पुल के पास एक किमी हिस्सा जर्जर

Sun, 11 Oct 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kalpi Road remains unbuilt despite the MP's directives; a one-kilometer stretch near the Panki railway bridge is in a dilapidated state.
कानपुर। पनकी रेलवे पुल के पास कालपी रोड की बदहाली राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। सांसद के निर्देश के बावजूद सड़क का काम शुरू नहीं हो सका है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। बिखरी बजरी भी राहगीरों की परेशानी बढ़ा रही है। जाम के कारण लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। एक अक्तूबर को सांसद रमेश अवस्थी और गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सड़क का निरीक्षण किया था। पीसी ट्रांसपोर्ट से धर्मकांटा तक करीब एक किलोमीटर लंबा हिस्सा जर्जर मिला था। सांसद ने अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा को दो दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए थे। 10 अक्तूबर तक काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस पर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सड़क की चौड़ाई सात मीटर होने के कारण निर्माण कार्य के दौरान जाम लगने की आशंका है। कानपुर कमिश्नरी से अनुमति मांगी गई है। अनुमति नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed