फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kajal won the gold medal in the state weightlifting competition.

Kanpur News: राज्य भारोत्तोलन प्रतियोगिता में काजल ने जीता स्वर्ण

Sat, 17 Jan 2026 02:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Kajal won the gold medal in the state weightlifting competition.
कानपुर। गाजियाबाद स्थित मोदीनगर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला और पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता 8 से 14 जनवरी तक हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

सभी विजेताओं को उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन संघ की अध्यक्ष सबीना यादव ने सम्मानित किया। कानपुर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कानपुर की काजल राजपूत ने 63 किग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। 76 किग्रा. भार वर्ग में सना अंसारी ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग में 60 किग्रा. भार वर्ग में अमन राजपूत और 94 किग्रा. भार वर्ग में रजत यादव ने रजत पदक जीतकर कानपुर का नाम रोशन किया। शहर पहुंचने पर शुक्रवार को सभी खिलाड़ियों का सम्मान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed