फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kailia SOs car overturned, accident happened while going to temple duty, three policemen injured

Jalaun: कैलिया एसओ की गाड़ी पलटी, मंदिर ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, SO सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

Fri, 08 Mar 2024 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Mar 2024 11:03 AM IST
सार

Jalaun News: महाशिवरात्रि पर मंदिर ड्यूटी जाते समय थानाध्यक्ष कैलिया की गाड़ी खंदक में पलट गई। हादसे में एसओ सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीओ उमेश कुमार पांडे का कहना है कि रोड खराब होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Kailia SOs car overturned, accident happened while going to temple duty, three policemen injured
अस्पताल में बाहर खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में कैलिया थानाध्यक्ष शिवरात्रि पर मंदिर ड्यूटी जा रही थीं। इसी दौरान उनकी गाड़ी पीपरी और देवगांव के बीच अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। इसमें कैलिया एसओ सहित तीन सिपाही घायल हुए है। आनन फानन में पुलिस ने घायलों को कोंच के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह महाशिवरात्रि पर कैलिया एसओ नीलम सिंह अपने सरकारी गाड़ी से मंदिर ड्यूटी देवगांव जा रही थीं। तभी पीपरी और देवगांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। सूचना पर कैलिया और कोतवाली कोंच पुलिस मौके पर पहुंच गई और आनन फानन में घायलों को लेकर कोंच के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घायलों में चालक सचिन कुमार, महिला सिपाही रानी, सिपाही सुनील कुमार के नाम बताए जा रहे है। बताया गया कि गाड़ी एक दो पलटी खाने के बाद खंदक में गई। इस दौरान सीओ उमेश कुमार पांडे, कोतवाली प्रभारी अजयब्रह्म तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद है। सीओ उमेश कुमार पांडे का कहना है कि रोड खराब होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed