फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kaikeyi asked for Ram's exile as a boon, sadness prevailed in Ayodhya

Kanpur News: कैकेयी ने वरदान में मांगा राम का वनवास, अयोध्या में छाई उदासी

Wed, 14 Oct 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kaikeyi asked for Ram's exile as a boon, sadness prevailed in Ayodhya
कानपुर देहात/डेरापुर। नगर की रामलीला में सोमवार रात कैकेयी वरदान और दशरथ प्रतिज्ञा प्रसंग की लीला का मंचन किया गया। कैकेयी ने भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। इससे अयोध्या में उदासी छा गई। इधर दर्शक भावुक हो गए। अकबरपुर में मंगलवार सुबह परशुराम संवाद लीला हुई। रात में कैकेयी वरदान व रामवन गमन की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि कैकेयी ने राजा दशरथ को दिए गए दो वरदानों की याद दिलाई। उन्होंने पहले वरदान में भरत को अयोध्या का राजा बनाने और दूसरे में राम को 14 वर्ष का वनवास मांगा। यह सुनकर राजा दशरथ व्याकुल हो उठे। पुत्र प्रेम और रघुकुल की वचन निभाने की परंपरा के बीच फंसे दशरथ की मनोदशा का कलाकारों ने सजीव चित्रण किया। कलाकारों के संवाद और अभिनय ने दर्शकों को बांधे रखा। इससे पहले रामलीला का शुभारंभ तहसीलदार देशराज भारती ने किया। इस मौके पर अवधेश कुमार, अंशुल शुक्ला, राजेश चौबे, मंडलाधीश शिवम कुमार, राम चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला में जनकपुरी में मंगलवार सुबह परशुराम व लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद हुआ। बाद में राम के हस्तक्षेप पर लक्ष्मण शांत हुए। इधर परशुराम ने राम को पहचाना और वापस तपस्या करने चले गए। देर रात में अयोध्यापुरी मैदान पर हुई लीला में कैकेयी वरदान और राम वन गमन की लीला का मंचन हुआ। लीला संचालक पं. प्रमोद मिश्रा और पं. ब्रह्मकुमार द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को कलारन तालाब में केवट संवाद और गंगा पार लीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
सिकंदरा में हुई पुष्पवाटिका लीला
सिकंदरा। नगर की प्राचीन श्रीरामलीला में सोमवार की देर रात में गिरजा पूजा, पुष्प वाटिका लीला का मंचन किया। महर्षि विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण जनकपुरी पहुंचते हैं। वहां दोनों भाइयों ने गुरु की आज्ञा पाकर नगर भ्रमण किया। पुष्पवाटिका में श्रीराम व सीता ने एक-दूसरे को पहली बार देखा। माता सीता ने मंदिर में गौरी माता की पूजा अर्चना कर श्रीराम को पति के रूप में प्राप्त करने की कामना की। यहां श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष नीरज मिश्र, कोषाध्यक्ष विपिन मिश्र, उपप्रमुख रामअवतार कुशवाहा आदि रहे। (संवाद)

..................
शोभा यात्रा में झांकियों ने मोहा मन
रूरा। नगर की रामलीला का मंगलवार को गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। रथ पर सवार शिव पार्वती, राम सीता आदि की सजीव झांकियों ने मन मोह लिया। देर शाम को नारद नगर भ्रमण के बाद भगवान राम जन्म की लीला का मंचन हुआ। सबसे पहले आचार्य महेश तिवारी के द्वारा गंगाजल से परिसर को पवित्र करने के बाद भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा की गई। कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह मुन्ना ने पूजन किया। यहां राजू भदौरिया, सीताराम पांडेय, संजू सिंह, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed