फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kaifiyat Express for Delhi-Azamgarh from today, six months later will start operations from September 28

दिल्ली-आजमगढ़ के लिए कैफियात एक्सप्रेस आज से, छह माह बाद 28 सितंबर से दोबारा शुरू होगा संचालन 

Mon, 28 Sep 2020 11:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 28 Sep 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Kaifiyat Express for Delhi-Azamgarh from today, six months later will start operations from September 28
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
दिल्ली से आजमगढ़ के बीच चलने वाली कैफियात एक्सप्रेस डेली ट्रेन 28 सितंबर से स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बनकर चलेगी। इस ट्रेन का संचालन लॉकडाउन से बंद है। छह माह बाद इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से कानपुर से आजमगढ़ आने-जाने वालों को आसानी होगी।
विज्ञापन


क्योंकि लॉकडाउन के बाद शुरू हो रहीं ट्रेनों में अभी तक अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ही आजमगढ़ में रुकती है। दिल्ली से यह ट्रेन (02226) 28 सितंबर को शाम 7:10 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल पर रात को 1:37 बजे आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। सुबह साढ़े नौ बजे आजमगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (02226) आजमगढ़ से 29 सितंबर को शाम 4:25 बजे छूटेगी।
विज्ञापन


कानपुर रात पौने एक बजे आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी। इसमें एसी फर्स्ट का एक कोच, एसी सेकेंड के दो कोच, एसी थर्ड के छह कोच, स्लीपर के सात और जनरल श्रेणी के चार कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की तीन जोड़ी ट्रेनें आज से चलेंगी 
लॉकडाउन से बंद मुंबई की तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन 28 सितंबर से बहाल होगा। पूर्व निर्धारित शेड्यूल से चलने वालीं ये ट्रेनें बतौर कोविड-19 स्पेशल ट्रेन बनकर चल रहीं हैं। गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (05063) 28 सितंबर से हर सोमवार को चलेगी और वापसी में एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (05064) 29 सितंबर से हर मंगलवार को चलेगी।


गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस (05065) 29 सितंबर से हर मंगल, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी और वापसी में पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (05066) 30 सितंबर से हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार को चलेगी। गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस (05067) 30 सितंबर से हर बुधवार और बंाद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस दो अक्तूबर से हर शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed