फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kadam, Venus, Diamond, City and Judd Club were the matches

Kanpur News: केडीएमए, वीनस, डायमंड, सिटी और जेडी क्लब ने जीते मैच

Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kadam, Venus, Diamond, City and Judd Club were the matches
कानपुर।
विज्ञापन

केडीएमए क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन में मंगलवार को हुए पांच मैचों में केडीएमए, वीनस, डायमंड, सिटी क्लब और जेडी क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीते। सभी मैच अलग-अलग मैदानों पर हुए।

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर हुए पहले मैच में रोवर्स क्लब ने 39.3 ओवर में 243 रन बनाए। इसमें अभिषेक यादव ने 71, विकास यादव ने 48 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में शिवम दीक्षित ने तीन, सौरभ सिंह व अभिनव शर्मा ने दो-दो को आउट किया। वहीं, केडीएमए ने 29.4 ओवर में चार विकेट पर 245 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन


इसमें सुमित सिंह राठौर ने 86 और सत्यम दीक्षित ने 71 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आदर्श, नुरैन अली, रोहित और सार्थक लोहिया ने एक-एक को आउट किया। आरपीसीए मैदान पर हुए दूसरे मैच में वीनस क्लब ने 39.3 ओवर में 243 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आकाश सिंह ने 120, अमन ने 86 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आयुष ने दो विकेट लिए। वहीं, बीवीएस की पूरी टीम 15.5 ओवर में 80 रन पर आउट हो गई। टीम से भानू ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में संस्कार शर्मा ने पांच को आउट किया।

राष्ट्रीय मैदान पर हुए तीसरे मैच में डायमंड क्लब ने 33.4 ओवर में 190 रन बनाए। इसमें शिवांश यादव ने 65 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यश, रंजीत व हेमेंद्र ने दो-दो को आउट किया। वहीं., वंडर्स क्लब ने 37 ओवर में 145 रन बनाए। इसमें अदनान खान ने 65 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में सुब्रत तिवारी ने तीन, एकलव्य व अर्जुन ने दो-दो को आउट किया।

रामलखन भट्ट मैदान पर हुए चौथे मैच में फ्रेंड्स स्पोर्टिंग ने 24.5 ओवर में 94 रन बनाए। इसमें संदीप ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उत्कर्ष शर्मा ने पांच को आउट किया। वहीं, सिटी क्लब ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 99 रन बनाकर मैच जीता। इसमें कुनाल शर्मा ने 38 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आभास ने एक को आउट किया।


राहुल सप्रू मैदान पर हुए पांचवें मैच में कानपुर जिमखाना ने 33.3 ओवर में 130 रन बनाए। इसमें युवराज ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नरेंद्र ने तीन, जहीरुद्दीन व पवन ने दो-दो को आउट किया। वहीं, जेडी क्लब ने 18.4 ओवर में दो विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीता। इसमें अमन राजपूत ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ए शुक्ला ने एक को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed