फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jyoti Maurya Case, Husband taught by taking a loan, wife turned away as soon as she became a nurse

एक और 'ज्योति मौर्या': पति ने कर्ज लेकर पढ़ाया, नर्स बनते ही पत्नी ने मुंह फेरा, कहा- ड्राइवर के साथ नहीं रहना

Thu, 13 Jul 2023 06:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Jul 2023 06:24 AM IST
सार

Kanpur Dehat: भोगनीपुर क्षेत्र के डीघ गांव के पति ने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया है। साथ ही, डीएम से न्याय दिलाए जाने की फरियाद की है। पीड़ित का कहना है कि शादी के बाद पढ़ लिखकर नर्स बनी पत्नी ने पति को बायबाय कह दिया।

विज्ञापन
Jyoti Maurya Case, Husband taught by taking a loan, wife turned away as soon as she became a nurse
जिलाधिकारी को दिया गया प्रार्थना पत्र दिखाता रामकुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या का मामला अभी पूरी तरह थमा भी नहीं है। कि कानपुर देहात का दूसरा मामला भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव का मामला सामने आया है। इसमें नर्स की नौकरी मिलने पर पत्नी ने ट्रक ड्राइवर को बायबाय कह दिया, जिसका पक्ष ससुरालीजन ले रहे हैं।

विज्ञापन

दोनों बेटों से भी नहीं मिलने दिया जाता। जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर गुहार लगाई है। महिलाओं ने शादी के बाद पढ़कर यदि कुछ हासिल कर लिया, तो उन्हें पति का काम उनसे कमतर लगने लगता है। हालांकि प्रयागराज के आलोक मौर्या का बाद सभी पीड़ित पतियों ने हिम्मत दिखानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शायद उनको भी न्याय मिल जाए। भेागनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीघ निवासी रामकुमार ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। उसकी शादी सन 2002 में जालौन थाना कदौरा के तिरही गांव निवासी सीमा के साथ हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने पढ़ाई कर नौकरी करने की इच्छा जताई थी। उसको उसने बलिया में नर्सिंग की पढ़ाई कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी मिली, तो घर से चली गई
उसके दो बेटे हैं। पत्नी की पढ़ाई पूरी कराने के लिए कर्ज लिया था। जिसकी भरपाई कर रहा हूं। इसके बाद उसे कहां नौकरी मिली यह नहीं बताती है। पिता से कहा था कि उसे सरकारी नौकरी मिल गई है। घर से सामान लेकर चली गई थी। तीन साल पूर्व पिता की मौत में वह आई थी। तब उसने कहा था कि वह तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती।

ससुरालीजन मारपीट भी करते हैं
तब से आज तक नहीं आई और बात भी नहीं करती है। प्रशासन से कई बार फरियाद की, लेकिन उसे महिला होने का फायदा मिला। आज पत्नी और बच्चे कोई भी साथ नहीं है। झांसी, ग्वालियर, कानपुर में नर्स की नौकरी करने की सूचना मिलती है। पत्नी के भाई भी बहन का ही पक्ष लेते हैं। ससुराली जन उसके साथ मारपीट भी करते हैं।

एक आदमी कहता है, तुम दूसरी शादी कर लो
एक मोबाइल नंबर से उसके पास अक्सर फोन आता है। वह उसे दूसरी शादी करने के लिए कहता रहता है। फोन कौन करता है, इसकी भी जानकारी नहीं है। रामकुमार ने अधिकारी से न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मदद करने की बात कही है।

डीएम बोलीं- जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
वहीं, डीएम नेहा जैन ने बताया कि वह आज मैथा में आयोजित उपनिबंधक कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं। उनके कार्यालय में एडीएम शिकायतें सुन रहे थे। अगर प्रार्थना पत्र आया है, तो जांच कराएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed