{"_id":"60281a948ebc3ee9620c4682","slug":"jwellers-murder-after-loot-kanpur-news-knp6116991128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी, मौत
विज्ञापन
50 शय्या अस्पताल में जमा लोगों की भीड़
- फोटो : AURAIYA
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने जेवरातों भरा थैला लूटकर सराफ को गोली मार दी और फरार हो गए। अस्पताल ले जाने तक सराफ की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में देरी का आरोप लगाकर हंगामा भी किया।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बरौआ निवासी तेज सिंह कुशवाहा (48) की फफूंद रोड पर सराफा की दुकान है। शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से पुत्र अभय के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें रोककर जेवरातों भरा थैला मांगा। मना करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और थैला लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान मौजूद अभय ने बताया कि लुटेरों ने पिता को गोली मारने के बाद उन लोगों को भी दौड़ाया। गोली लगने की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सराफ को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने तेज सिंह को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में देरी का आरोप लगाया। शव को प्राइवेट एंबुलेंस से कानपुर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अपर्णा गौतम, एएसपी शिष्य पाल, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी ने बाइक सवार लुटेरों की धरपकड़ को टीमें लगा दी हैं।