{"_id":"5efdafa08ebc3e43095774df","slug":"juvenile-act-not-adhered-to-in-children-s-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बाल गृहों में जुवेनाइल एक्ट का पालन नहीं, प्रोबेशन अधिकारी के निरीक्षण में मिलीं ढेरों कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बाल गृहों में जुवेनाइल एक्ट का पालन नहीं, प्रोबेशन अधिकारी के निरीक्षण में मिलीं ढेरों कमियां
Thu, 02 Jul 2020 03:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Jul 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
मंत्री स्वाति सिंह ने किया था निरीक्षण
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में नए जिला प्रोबेशन अधिकारी के निरीक्षण में पाया गया कि किसी भी बाल गृह में जुवेनाइल एक्ट (बाल संरक्षण अधिनियम) के तहत काम नहीं हो रहा है। सभी केंद्रों को इस एक्ट की प्रतियां देकर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को अध्ययन करने तथा इसके सख्ती से पालन का निर्देश दिया गया है।
बाल संरक्षण गृह और महिला शरणालय की स्थलीय रिपोर्ट तैयार होगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बुधवार को पहले कल्याणपुर स्थित बाल संरक्षण गृह का निरीक्षण किया। यहां कई कमियां पाई गईं। बच्चों की देखभाल के लिए इस गृह में 25 कर्मियों की जगह सिर्फ 10 ही काम कर रहे हैं।
बाकी पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। बाल गृह के अधीक्षक का यहां आवास भी नहीं है। इससे सुपरविजन में भी दिक्कत आ रही है। खाली पड़े पदों का प्रस्ताव तैयार कर महिला एवं आवास विभाग के निदेशक को भेजा जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सभी कर्मियों को जुवेनाइल एक्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे भविष्य में यहां के बच्चों को कोई दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शासन ने समय-समय पर यहां की स्थिति की एक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रोबेशन अधिकारी की टीम ने दोपहर बाद केडीए में बने क्वॉरंटीन सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां बाल संरक्षण गृह की बालिकाओं को रखा गया है। इन्हें जल्द निर्धारित स्थान पर भी शिफ्ट की तैयारी है।