{"_id":"68c1b8ff7ced16398e0ef60b","slug":"juti-police-and-diver-team-in-search-of-yamuna-jump-in-youth-etawa-news-c-216-1-etw1002-130589-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवक में यमुना में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवक में यमुना में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर टीम
विज्ञापन
जसवंतनगर। कचौरा घाट स्थित यमुना नदी पुल पर बुधवार को पत्नी से विवाद के बाद एक युवक पुल से छलांग लगाकर नदी में कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई ।
अखिलेश (30 वर्ष) निवासी जरार तहसील बाह जिला आगरा ने पत्नी से विवाद के बाद नदी में छलांग लगा दी। यमुना नदी में कूदे युवक के जीजा सौरभ ने बताया कि अखिलेश का पत्नी प्रियंका से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में वह घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला और कचौरा घाट पुल पर पहुंचा। युवक ने पुल पर बाइक खड़ी की, पैंट और चप्पल उतारीं और अचानक यमुना नदी में कूद गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चित्रहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। यमुना नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू चालू नही हो सका। अखिलेश जरार कस्बे में सैलून चलाता था। घटना के बाद से पत्नी प्रियंका, मां सीमा देवी और भाई अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है।