{"_id":"684895b01f418db0d6059dbc","slug":"junior-engineers-brother-dies-under-suspicious-circumstances-allegation-of-negligence-kanpur-news-c-362-1-ka11011-125276-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जूनियर इंजीनियर के भाई की संदिग्ध हालात में मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जूनियर इंजीनियर के भाई की संदिग्ध हालात में मौत, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। गाड़ी मालिक के साथ लोडर लेकर निकला चालक संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी मालिक ने परिजनों को बिना सूचना दिए उसे कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया और भाग निकला। हालत बिगड़ने पर चालक को हैलट रेफर कर दिया गया।
चालक के बीमार पिता जब हैलट अपनी दवा लेने पहुंचे तो बेटे की मौत की जानकारी मिली। मृतक के जूनियर इंजीनियर भाई ने पुलिस और डॉक्टरों पर पहचान करने में लापरवाही का आरोप लगाया है।
नौबस्ता के गोपालनगर निवासी संदीप सैनी (43) लोडर चालक था। पानीपत में बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात बड़े भाई संजीव सैनी ने बताया कि 30 मई की शाम किदवईनगर के-ब्लॉक निवासी लोडर मालिक संदीप को लेकर कल्याणपुर की तरफ गया था। वहां उनका भाई संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि परिवार को बिना सूचना दिए संदीप को सीएचसी में भर्ती कराया और भाग निकला। दो दिन तक घर न लौटने पर परिजनों को लगा कि काम के सिलसिले से बाहर गया होगा। जब तीन-चार दिन बीत गए और संदीप का मोबाइल बंद आने लगा तब खोजबीन शुरू की गई। इधर हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने संदीप को दो जून को हैलट रेफर कर दिया।
बताया कि परिवार के लोगों ने बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, पार्कों में तलाश की लेकिन कुछ नहीं पता चला। आठ जून तक संदीप को तलाश करते-करते वह लोग थक गए। आरोप है कि गाड़ी मालिक ने अपना फोन ही नहीं रिसीव किया। नौ जून को बीमार पिता राजनारायण अपनी दवा लेने के लिए हैलट गए।
वहां इमरजेंसी में अपने बेटे संदीप सैनी के बारे में जानकारी ली तो संदीप का शव मॉर्च्युरी में रखे होने की जानकारी मिली। परिजनों का आरोप है कि संदीप की जेब में ड्राइविंग लाइसेंस मिला लेकिन डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इंस्पेक्टर कल्याणपुर सुधीर कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।