फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Juhi police station besieged over allegations of the discovery of banned meat.

Kanpur News: प्रतिबंधित मांस मिलने का आरोप लगा जूही थाना घेरा

Wed, 30 Sep 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Juhi police station besieged over allegations of the discovery of banned meat.
कानपुर। जूही में बाइक सवार युवकों को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। प्रतिबंधित मांस की तस्करी का आरोप लगा उन्हें पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य आरोपी को तत्काल पकड़ने की मांग कर जूही थाने का घेराव किया। बाबूपुरवा एसीपी वीरेंद्र विक्रम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के अनुसार मंगलवार रात साढ़े आठ बजे मछरिया से बाइक सवार दो युवक बोरे में कुछ ले जा रहे थे। संदेह होने पर जूही थाने के पास रोका। बोर में प्रतिबंधित मांस मिलने की आशंका परकार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया। कुछ ही देर में और लोग जुट गए। उन्होंने सरगना की गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। युवकों को हिरासत में लिया गया है। मांस किस चीज का है इसके लिए जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed