{"_id":"5bfacf33bdec2241c465bc7a","slug":"judo-karate-teacher-beaten-policemen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्टेशन में जूडो-कराटे सिखाने वाले का तांडव, जो मिला उसको धुना, जिसने भी सुना होश उड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस स्टेशन में जूडो-कराटे सिखाने वाले का तांडव, जो मिला उसको धुना, जिसने भी सुना होश उड़ गए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के बांदा जिले में पुलिस स्टेशन में उस दौरान अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया जब एक जुडो कराटे सिखाने वाले ने कदम रखा। उसने पुलिस चौकी में महिला सिपाही को पीटा। उसकी दबंगई यहीं पर नहीं थमीं, महिला सिपाही को बचाने आए सिपाही को उसने गिरा-गिराकर धुन दिया। आपको बता दें कि युवक अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा था। इसी दौरान महिला सिपाही से विवाद हो गया। इसके बाद आग-बबूला हुए युवक ने पुलिस स्टेशन में ऐसा उत्पात मचाया जिसकी किसी ने कल्पना भी न की होगी। कोतवाली से लेकर चौकी तक मामला दबाने की कवायद की जा रही है। एसपी का कहना है कि छुट्टी से वापस लौटने पर मामले की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
उससे भी भिड़ गया और जमीन पर गिराकर पीट दिया
दोपहर 12 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र की मर्दननाका पुलिस चौकी पर अपने को जूडो-कराटे का प्रशिक्षक बताने वाला युवक शिकायत लेकर पहुंचा। उसका कहना था कि शनिवार शाम पत्नी से विवाद के दौरान पड़ोसी से उसका झगड़ा हो गया था। इस बीच चौकी में मौजूद महिला कांस्टेबल की किसी बात से युवक भड़क गया और दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। चौकी से निकलकर भागने के दौरान जब पुरुष कांस्टेबल ने पकड़ना चाहा तो युवक उससे भी भिड़ गया और जमीन पर गिराकर पीट दिया। दिनदहाड़े चौकी पर पुलिस को पिटता देख आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ का फायदा उठाकर युवक मौके से भाग निकला
सूचना पर चौकी प्रभारी एके सिंह पहुंचे और पीड़ित सिपाहियों से जानकारी लेकर समझा-बुझाकर शांत रहने को कहा। उधर, चौकी इंचार्ज ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया, जबकि कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने अफवाह बताया। एसपी एस आनंद से बात करने पर उन्होंने कहा कि वह फिलहाल छुट्टी पर बाहर हैं। मंगलवार को लौटकर पता करेंगे। वहीं, प्रभारी एसपी/एएसपी एलबीके पाल का सीयूजी नंबर पर कंप्यूटर जवाब मिलता रहा कि यह नंबर गलत है, जबकि उनका पर्सनल नंबर स्विच ऑफ था।