{"_id":"5d7a7c768ebc3e93c95f113b","slug":"jp-nadda-targets-sc-st-vote-bank-under-the-pretext-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेपी नड्डा ने कश्मीर के बहाने एससी\/एसटी वोट बैंक पर साधा निशाना, गूंजा जय भीम का जयकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेपी नड्डा ने कश्मीर के बहाने एससी/एसटी वोट बैंक पर साधा निशाना, गूंजा जय भीम का जयकारा
Thu, 12 Sep 2019 10:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ यूपी सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पार्टी के नए कार्यालय के लिए भूमिपूजन समारोह के अवसर भाजपाइयों ने संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ दलितों के मसीहा कहे जाने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर का भी जयकारा लगाया।
वैसे पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सभी ने बार-बार यह बात कही कि भाजपा किसी भी जातिगत राजनीति में विश्वास नहीं करती लेकिन बाबा साहेब की जय बोलकर यह संकेत भी दे दिया कि यह नारा बसपा का नहीं अब भाजपा का भी है।
नड्डा ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने के बहाने पिछड़ों, अनुसूचित और अनुसूचित जन जातियों की सुरक्षा की बात उठाई। उन्होंने कहा कि अभी तक वहां पर इन जातियों के लिए आरक्षण की सुविधा नहीं थी, अब यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव ने कहा कि यूपी में दो करोड़ 36 लाख सदस्य भाजपा के हो गए हैं। इसमें सभी जातियों से जुड़े लोग पार्टी के साथ आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिर्फ भाजपा है जो मूल्य आधारित राजनीति में विश्वास करती है। इसी वजह से उसे कार्यालय की आवश्यकता पड़ती है। बाकी पार्टियां घर से राजनीति कर रही हैं।