फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   joint admission test for mca conduct by iit kanpur

जैम-2020 कराएगा कानपुर आईआईटी, गेट 2020 की आईआईटी दिल्ली को मिली जिम्मेदारी

Sun, 21 Apr 2019 01:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
joint admission test for mca conduct by iit kanpur
(जैम) 2020 का आयोजन इस बार आईआईटी कानपुर कराएगा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जैम) 2020 का आयोजन इस बार आईआईटी कानपुर कराएगा। जैम के जरिए आईआईएससी बंगलुरु सहित देशभर के आईआईटी संस्थानों के एमएससी और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला दिया जाता है। 
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2020 के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी दिल्ली को दी गई है। इसके लिए शनिवार को आईआईटी कानपुर प्रशासन ने चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन की नियुक्ति भी कर दी है।
विज्ञापन


केमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. संजीव गर्ग को जैम और गेट 2020 के लिए चेयरमैन बनाया गया है जबकि कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. अमेय करकरे और मैथमेटिक्स के प्रो. आकाश आनंद को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। सभी का कार्यकाल 31 मई 2020 तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम पर भी होगा फैसला

सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
गेट 2020 और जैम 2020 के लिए सितंबर के पहले सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। फरवरी 2020 के पहले सप्ताह में परीक्षा होगी। जल्द ही दोनों परीक्षाओं का डिटेल शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

जैम और गेट में कुछ बिंदुओं पर बदलाव हो सकता है। हालांकि इसपर अंतिम फैसला सभी आईआईटी की बैठकों में किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम में भी बदलाव होने की संभावना है। इसपर भी अगस्त तक फैसला हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed