फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   job fair

मेगा जॉब फेयरः खुला नौकरियों का पिटारा

Sun, 08 Feb 2015 03:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 08 Feb 2015 03:20 AM IST
विज्ञापन
job fair
इंप्लायमेंट एक्सचेंज और छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी  मिलकर मेगा जॉब फेयर लगाएंगे। 12 से 28 फरवरी तक चलने वाले फेयर में कक्षा 5 से लेकर बीटेक, एमटेक तक के लिए हजारों नौकरियां हैं। टीसीएस, लावा मोबाइल, लार्सन एंड टुर्बो (एलएनटी) रिलायंस जियो जैसी दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के इंटरव्यू लेंगे। एक्सचेंज में सोमवार से बायोडाटा जमा होना शुरू होगा। इसके लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। फेयर में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। जीटी रोड स्थित इंप्लायमेंट एक्सचेंज में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी उपनिदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि फेयर में शामिल होने के लिए 28 कपंनियों ने सहमति दे दी है। इसमें 4383 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। कुछ और कंपनियों से भी बात चल रही है। जिसके बाद पदों की संख्या बढ़कर 5 हजार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बायोडाटा सिर्फ इंप्लायमेंट एक्सचेंज में जमा होंगे। 28 फरवरी तक चलने वाले फेयर में कुछ कंपनियों के इंटरव्यू यूनिवर्सिटी कैंपस में कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदक को सीवी भेजने के साथ कंपनियों के नाम भी भेजने होंगे। एक आवेदक केवल पांच कंपनियों के लिए इंटरव्यू दे सकेगा। बायोडाटा जमा होने के बाद आवेदक को इंटरव्यू का दिन और कंपनी की जानकारी एसएमएस से भेजी जाएगी। कोई भी आवेदक कंपनियों के इंटरव्यू से एक दिन पहले तक बायोडाटा जमा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed