{"_id":"03b0733348f9a58234a598990913137c","slug":"job-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा जॉब फेयरः खुला नौकरियों का पिटारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा जॉब फेयरः खुला नौकरियों का पिटारा
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 08 Feb 2015 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंप्लायमेंट एक्सचेंज और छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी मिलकर मेगा जॉब फेयर लगाएंगे। 12 से 28 फरवरी तक चलने वाले फेयर में कक्षा 5 से लेकर बीटेक, एमटेक तक के लिए हजारों नौकरियां हैं। टीसीएस, लावा मोबाइल, लार्सन एंड टुर्बो (एलएनटी) रिलायंस जियो जैसी दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के इंटरव्यू लेंगे। एक्सचेंज में सोमवार से बायोडाटा जमा होना शुरू होगा। इसके लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। फेयर में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। जीटी रोड स्थित इंप्लायमेंट एक्सचेंज में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी उपनिदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि फेयर में शामिल होने के लिए 28 कपंनियों ने सहमति दे दी है। इसमें 4383 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। कुछ और कंपनियों से भी बात चल रही है। जिसके बाद पदों की संख्या बढ़कर 5 हजार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बायोडाटा सिर्फ इंप्लायमेंट एक्सचेंज में जमा होंगे। 28 फरवरी तक चलने वाले फेयर में कुछ कंपनियों के इंटरव्यू यूनिवर्सिटी कैंपस में कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदक को सीवी भेजने के साथ कंपनियों के नाम भी भेजने होंगे। एक आवेदक केवल पांच कंपनियों के लिए इंटरव्यू दे सकेगा। बायोडाटा जमा होने के बाद आवेदक को इंटरव्यू का दिन और कंपनी की जानकारी एसएमएस से भेजी जाएगी। कोई भी आवेदक कंपनियों के इंटरव्यू से एक दिन पहले तक बायोडाटा जमा कर सकता है।
विज्ञापन