{"_id":"69c434056b34acc5ef0b7e3a","slug":"jitendra-pratap-singh-became-the-president-of-the-district-bar-association-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-140320-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जितेंद्र प्रताप सिंह बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जितेंद्र प्रताप सिंह बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
Thu, 26 Mar 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती कचहरी परिसर के पास बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के एक गुट का चुनाव हुआ। सुबह से लेकर दोपहर तक मतदान प्रक्रिया चली। शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
निर्वाचन समिति अध्यक्ष सम्पत लाल यादव ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ के द्वारा पारित आदेश 27 फरवरी के अनुपालन में सारी चुनाव प्रक्रिया संचालित की गई। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के दिशा निर्देश और मॉडल बायलॉज के नियमों उपनियमों के तहत एक बार एक वोट के सिद्धांत के तहत वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। बताया कि अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए चुनाव कराया गया, जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध चयन हुआ।
मतदान के दौरान कुल 107 में 95 वोट पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान को 91 मत मिले। वहीं, बलराम सिंह को दो मत मिले। वहीं दो मत अवैध रहे। इस तरह अध्यक्ष पद में जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान विजयी घोषित किए गए। महामंत्री पद पर दुर्गेश चंद्र को 17, नरेंद्र सिंह सेंगर को 72 मत मिले। जबकि छह मत अवैध पड़े। महामंत्री पद पर नरेंद्र सिंह सेंगर विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
निर्वाचन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रभा कुमारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष श्रीकांत राठौर, मंत्री पद पर क्षमता सिंह सेंगर, जय गोपाल, संयुक्त मंत्री प्रकाशन अवधेश कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय शशिविंदु, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए रहीस अहमद, राहुल कुमार, गोपी सिंह, चंद्रलता, संतोष सिंह, जगन्नाथ प्रसाद, कनिष्ठ सदस्य के लिए श्याम कुमार,अजीत सिंह, प्रमोद कुमार, अनुज प्रताप सिंह, श्याम सुंदर, संजय सिंह ने एकल रूप से नामांकन किया था। जिन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचन समिति के अध्यक्ष सम्पत लाल यादव, प्रभारी रमेश चंद्र सिंह गौर, सहायक सदस्य विश्वनाथ सिंह, रवि वर्मा, विकास मिश्रा,जय गोविंद यादव, रणवीर सिंह यादव, हिमांशु गुप्ता, जितेंद्र बाबू ने बधाई दी।