फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jija and Saali Dj Dance, Controversy over dancing with sister-in-law and brother-in-law in Hamirpur, brother-in-law had to spend the night in lock-up

Hamirpur News: साली संग डीजे में नाचना जीजा को पड़ा भारी, हवालात में गुजारनी पड़ी रात

Wed, 15 Jun 2022 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jun 2022 04:58 PM IST
सार

कुरारा कस्बे में साली संग जबरदस्ती डीजे पर नाचना जीजा को महंगा पड़ गया। जीजा की हरकतों से परेशान साली ने पुलिस बुला ली। पुलिस जीजा को पकड़कर ले गई और रातभर थाने में रखा। 

विज्ञापन
Jija and Saali Dj Dance, Controversy over dancing with sister-in-law and brother-in-law in Hamirpur, brother-in-law had to spend the night in lock-up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में एक शादी के जश्न में उस समय खलल पड़ गया, जब पुलिस डीजे पर नाच रहे जीजा को ही उठा ले गई। यह देखकर लोग हैरान रह गए। तब पता चला कि शराब के नशे में जीजा अपनी साली को डीजे पर जबरन बार-बार नचाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान साली अपने जीजा जी से दूरी बनाने की कोशिश करती रही, लेकिन जीजा जी ने नशे में होश खो रखा था। जीजा की हरकतों से परेशान साली ने पुलिस बुला ली। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुरारा कस्बे का यह मामला है। यहां साली की शिकायत पर रात में पुलिस जीजा को उठाकर थाने ले गई और उसे पूरी रात थाने में रखा। बुधवार दोपहर तक परिवार के लोग थाने पहुंचे और आपसी समझौते के बाद जीजा को छुड़ाया। बता दें कि गांव का रहने वाला जगरूप गुड़गांव में गार्ड की नौकरी करता है। उसके छोटे भाई जगदीश की शादी बीती 10 जून को बांदा में हुई थी। शादी में जगरूप की साली भी  आई थी। 

विज्ञापन

मंगलवार की शाम बधाई पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। घर पर डीजे पर सब डांस कर रहे थे। जगरूप भी डांस कर रहा था। उसी दौरान वह अपनी साली का हाथ पकड़कर जबरन डांस करने लगा। इस पर साली ने भी थोड़ा डांस किया और फिर मना कर दिया, लेकिन जगरूप उसे बार-बार डांस करने के लिए मजबूर करने लगा। 

विज्ञापन

इस पर साली को गुस्सा आ गया और उसने अपने पिता से इसकी शिकायत कर दी। पिता ने तुरंत ही पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जीजा को पकड़ कर थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि डीजे में डांस को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई है। वहीं, रातभर थाने में रहने के बाद मंगवार दोपहर स्वजन समझौता कर युवक को छुड़ा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed