एक बार फिर जहरखुरानों ने निकाले ट्रक के पहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरखुरानों के गिरोह ने लगातार दूसरे दिन ड्राइवर और क्लीनर को बेहोश कर ट्रक के पहिए निकाल लिए। इस बार घटना इटावा के तीन लोगों के साथ फाउंड्री नगर में हुई है। ट्रक के 10 पहिए निकाले गए हैं।
इटावा के रहने वाले दिनेश, विपिन और उमेश ट्रक लेकर आए थे। तीनों बेहोशी की हालत में हैं। निजी हास्पिटल में उनका उपचार चल रहा है। टायरों की कीमत दो लाख बताई गई है।
ट्रक भवानी सिंह इंटर कॉलेज केपास खड़ा मिला। पुलिस पहुंची तो अंदर तीनों बेहोश पड़े थे। इससे पहले शोभा नगर में इसी तरह ट्रक के आठ पहिए निकाल लिए गए थे। उस घटना में ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को नशीली चाय पिलाई गई थी। इस घटना में पीड़ितों के होश में आने पर ही जानकारी मिल पाएगी कि उनके साथ क्या हुआ।