{"_id":"697128a5c7c2357ed7023da9","slug":"jignishs-team-won-the-trophy-by-defeating-antapur-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-137233-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंतापुर को हराकर जिगनिश की टीम ने जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंतापुर को हराकर जिगनिश की टीम ने जीती ट्राफी
Thu, 22 Jan 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
बरौर। मजरा मड़ैया में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मैच का मुकाबला जिगनिश और अंतापुर के बीच हुआ। 22 रन से मैच जीत कर जिगनिश टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उप विजेता दोनों टीमों के कप्तान को ट्राफी के साथ पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
बरौर की मड़ैया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को डेरापुर के अंतापुर और जिगनिश की टीम के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए जिगनिश की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 62 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी अंतापुर की टीम सात ओवर में महज 40 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिगनिश की टीम को विजेता घोषित किया गया।
जिला पंचायत सदस्य संजय सचान और चंद्रभान सिंह ने ट्राफी के साथ विजेता जिगनिश की टीम के कप्तान और उप विजेता अंतापुर की टीम के कप्तान को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। अंपायर की भूमिका सोनू निगम, राजा, विजय राणा, अभिषेक व सत्येंद्र पाल ने निभाई। कमेंटेटर की भूमिका गुरई आवस्थी ने निभाई। अयोजक सुरजीत कुमार, धीरपाल, अभिषेक कुमार, विशाल कुमार, जगजीवनराम,नरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान रामशंकर संखवार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।