फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jhinjhak station welcomes Hon'ble President...

झींझक स्टेशन माननीय राष्ट्रपति जी का स्वागत करता है...

Tue, 22 Jun 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jhinjhak station welcomes Hon'ble President...
कानपुर देहात/झींझक। झींझक स्टेशन पर राष्ट्रपति जी का स्वागत है... यह डिस्प्ले राष्ट्रपति के आगमन के चलते चाकचौबंद बनाए जा रहे झींझक स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर चलाया जा रहा है। रेलवे के अधिकारी राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर स्टेशन को आधुनिक तकनीक से लैस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। स्टेशन पर आटोमेटिक एनाउंसमेंट सिस्टम व कोच इंडीकेटर व वाई फाई सेवा भी चालू की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जून को दिल्ली से आते समय झींझक रेलवे स्टेशन पर रुककर परिवारीजनों व मित्रों से मुलाकात करेंगे। जिसे देखते हुए स्टेशन की संवारने का काम दिन-रात किया जा रहा है। सोमवार को प्लेटफार्मों पर टूटफूट मरम्मत आदि का काम जारी रहा। वहीं दोनों प्लेटफार्मों पर कोच इंडिकेशन व ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए है। जिसमें ट्रेनों के आवागमन की समय सारिणी दिखेगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में डिस्प्ले बोर्ड में झींझक स्टेशन पर राष्ट्रपति जी का स्वागत है... प्रदर्शित किया जा रहा है। स्टेशन पर आटोमेटिक एनाउंसमेंट सिस्टम भी चालू किया गया है। इंटरनेट के लिए स्टेशन पर ठप पड़ी वाई-फाई सेवा को फिर से चालू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरी देवी मंदिर का कायाकल्प शुरू
कानपुर देहात/डेरापुर। जनपद आगमन के दौरान राष्ट्रपति परौंख स्थित पथरी देवी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। इसको देखते हुए मंदिर का फर्श तोड़कर नए सिरे से आकर्षक टाइल्स लगाए जा रहे हैं। वहीं रहनिया चौक से मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर रेलिंग का निर्माण करके इंटरलॉकिंग का काम भी कराया जा रहा है। बीडीओ बब्बन राय ने बताया कि मंदिर के सुंदरीकरण का काम दो दिन में पूरा करा दिया जाएगा।
राष्ट्रपति की सभा के लिए वाटर प्रूफ पांडाल लगाया जा रहा है। संपर्क मार्ग से कुछ दूरी पर पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। महत्वपूर्ण स्थानों पर पौधे लगाने का काम मंगलवार से शुरू किया जाएगा। अफसरों ने मिलन केंद्र के पास पौधे लगाए हैं।
परौंख में दुरुस्त कराई जा रहीं सड़कें
डेरापुर। राष्ट्रपति रविवार को हेलीपैड से सीधे पथरी देवी मंदिर, मिलन केंद्र, आंबेडकर पार्क जाएंगे। जिन मार्गों से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, उन मार्गों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। आंबेडकर पार्क के पास पुराने बिछे ऊबड़-खाबड़ खड़ंजे पर जिला पंचायत ने दोनों तरफ नालियों का निर्माण कर इंटरलॉकिंग बिछाने का काम शुरू कराया गया है।
परौंख के 2350 युवाओं को लगेगा टीका
डेरापुर। परौंख गांव में सोमवार से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग की सात टीमों ने शुरू किया है। गांव में 18 वर्ष से अधिक के 2350 लोगों का वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार शाम तक कुल 150 लोगों का टीकाकरण किया गया। डेरापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि परौंख के 22 कुपोषित बच्चों के परिजनों को टीका लगाया जाना है।
अब तक 19 का टीकाकरण किया जा चुका है। 948 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य है। अब तक 550 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके है। इनमे से 174 लोग ऐसे हैं, जिनमें कुछ का निधन हो चुका है और कुछ गांव में नहीं रहते है।
झींझक को तहसील का दर्जा दिलाने की करेंगे मांग
झींझक। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सांसद काल में प्रतिनिधि रहे जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष उनसे मिलने को लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति से झींझक को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग करने की बात कही है। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने बताया कि 1989 में राष्ट्रपति घाटमपुर लोकसभा से चुनाव लड़े थे। तब वह कार्यकर्ता के रूप में उनके साथ जुड़े।
राज्यसभा सांसद के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने प्रतिनिधि के तौर पर कार्य किया। 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी बुलाया था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति की पहल से ही झींझक में गोमती एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव व रेलवे आरक्षण केंद्र की सुविधा मिल सकी। अब उनसे झींझक को तहसील का दर्ज दिलाने की मांग करेंगे।
परौंख के दिव्यांगों को सीएमओ ने दिए प्रमाण पत्र
कानपुर देहात। परौंख में विकास कार्यों के साथ ही पात्रों को योजनाओं का लाभ देने की कवायद की जा रही है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विभागों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। परौंख गांव के सात दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बनाने के लिए चिह्नित किया गया था। सोमवार को दिव्यांग अजय कुमार, रितिक, विनोद कुमार, गीता व भैथाना गांव की प्रीती को सीएमओ कार्यालय में परीक्षण के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया।
सीएमओ डॉ. अरुण कुमार सिंह व डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए। वहीं दिव्यांग आशीष मिश्र व सुखराम को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान डॉ. आशीष बाजपेयी, रत्नेश बाजपेयी आदि कर्मी मौजूद रहे।
आधार नहीं होने से नहीं लगी वैक्सीन
डेरापुर। परौंख निवासी शिवशंकर का आधार कार्ड नहीं बना होने से उसे किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिवशंकर ने कहा है कि वह सोमवार को प्राथमिक विद्यालय परौंख में वैक्सीन लगवाने पहुंचा, लेकिन आधार कार्ड न होने से उसे लौटा दिया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शिवशंकर से बैंक पास बुक, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई आईडी लाने के लिए कहा गया था। वह आईडी लेकर नहीं आए थे।

राष्ट्रपति ने बनवाई सड़क, अब कचरे में लोकार्पण पत्थर
सांसद बनने पर रामनाथ कोविंद ने परौंख में अपनी निधि से वर्ष 2001 में सीसी मार्ग का निर्माण कराया था। बाद में इसका लोकार्पण उन्होंने ही किया था। अनदेखी की वजह से लोकार्पण पत्थर का ढांचा ढह गया। यह पत्थर अब सड़क के किनारे कचरे के बीच पड़ा है। यह तब है जब परौंख में राष्ट्रपति के आने की तैयारियां जोरों पर है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed