फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewelry worth Rs 1.70 crore stolen from locker in Central Bank of India in Kanpur

1.70 करोड़ के गहने पार: सेंट्रल बैंक में 23 दिनों के अंदर सात ग्राहकों के लॉकरों से जेवर चोरी का हुआ खुलासा

Wed, 06 Apr 2022 01:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Apr 2022 01:29 AM IST
सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ग्राहकों को उनके लॉकर खुलवाए। इस दौरान लोगों ने साक्ष्य के लिए वीडियोग्राफी भी की। पुलिस के अनुसार रात तक 160 लॉकरों में से 156 लॉकरों में ग्राहकों को अपना सामान मिल गया है, लेकिन चार ग्राहकों के लॉकर खाली मिले।

विज्ञापन
Jewelry worth Rs 1.70 crore stolen from locker in Central Bank of India in Kanpur
सेंट्रल बैंक के लॉकर से जेवर गायब होने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराची खाना शाखा के बैंक लॉकरों से गहने चोरी होने की सूचना पर मंगलवार को अपना लॉकर चेक करने पहुंचे चार और ग्राहकों के लॉकरों से करीब 1.70 करोड़ के गहने पार हो गए। इसी बैंक में 23 दिनों के अंदर सात ग्राहकों के लॉकरों से 2.15 करोड़ के गहने गायब होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मंगलवार को 160 ग्राहकों ने अपने लॉकर चेक किए। साथ ही फोरेंसिक जांच की मांग करते हुए हंगामा भी किया। बैंक के कुल 507 लॉकर किराये पर उठे हैं। सेंट्रल बैंक की कराची खाना शाखा में 14 मार्च के बाद अपना लॉकर चेक करने पहुंचे एक के बाद एक तीन ग्राहकों (मंजू भट्टाचार्या, सीमा गुप्ता, शकुंतला देवी) को उनके लॉकर खाली मिले थे, जिनमें लाखों रुपये के गहने रखे थे।
विज्ञापन


इसी सूचना पर सोमवार को किराना कारोबारी जनरलगंज निवासी पंकज गुप्ता भी अपना लॉकर चेक करने पहुंचे थे, लेकिन लॉकर नहीं खुला था। बैंक प्रबंधन की ओर से मंगलवार को एक्सपर्ट बुलवा कर लॉकर खुलवाने के आश्वासन पर वह पत्नी निधि गुप्ता के साथ बैंक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद जब वह लॉकर चेस्ट में पहुंचे तो एक्सपर्ट ने पहले चाभी की मदद से लॉकर खोलने का प्रयास किया, लेकिन लॉकर न खुलने पर उसे तोड़ कर खोला गया। पंकज गुप्ता के अनुसार लॉकर से करीब 35 लाख रुपये के गहने गायब थे। वहीं, कपड़ा कारोबारी विजय माहेश्वरी के अनुसार उनके खाते से करीब 20 लाख के गहने गायब हैं।

मंगलवार रात तक दो अन्य महिलाओं लालबंगला निवासी मीना यादव के लॉकर से करीब 80 लाख के गहने व सिविल लाइंस निवासी निर्माला तहल्यानी के लॉकर से 35 लाख के गहने गायब थे। इनके भी लॉकर चाभी से नहीं खुल सके थे। थाना प्रभारी वीर पाल सिंह के अनुसार चारों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सभी लॉकरों को चेक कराया जा रहा है। पुलिस ने लॉकर कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। 

लॉकर खाली देख बेहोश हो गईं निधि
जैसे ही एक्सपर्ट ने लॉकर खोला अंदर से सारे गहने गायब देख कर पंकज की पत्नी निधि बेहोश होकर गिर  गईं। उन्हें किसी तरह होश में लाया गया। इसके बार परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।

लॉकरों की कराई वीडियोग्राफी
पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ग्राहकों को उनके लॉकर खुलवाए। इस दौरान लोगों ने साक्ष्य के लिए वीडियोग्राफी भी की। पुलिस के अनुसार रात तक 160 लॉकरों में से 156 लॉकरों में ग्राहकों को अपना सामान मिल गया है, लेकिन चार ग्राहकों के लॉकर खाली मिले। आज भी ग्राहकों को उनके लॉकर चेक कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed