Kanpur: सगी बहनों के पर्स से जेवर हुए पार, सवारी बनकर बैठी युवतियों ने कहा- हम इनका किराया दे देगें
चकेरी के रामादेवी में सगी बहनों के पर्स से ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। दोनों गोदभराई में शामिल होने जा रही थीं। वहीं, ऑटो में सवारी बनकर दो युवतियां और बैठीं। दोनों बहनों के उतरने पर उन्होंने कहा कि हम इनका किराया दे देंगे।
विस्तार
कानपुर में चकेरी रामादेवी चौराहे पर गुरूवार दोपहर सगी बहनों के जेवरात ऑटो से चौराहा पार करने के दौरान पर्स से निकल गए। इस दौरान ऑटो में दो युवतियां मुंह पर कपड़ा बांधे बैठी थीं। पीड़ित महिलाओं को वारदात उन युवतियों के साथ ऑटो चालक के भी शामिल होने का शक है।
चकेरी रामादेवी में पूर्व में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। जहानाबाद के नरवल के कुढ़नी निवासी ज्योति ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन मोहम्मद पुर जहानाबाद निवासी अनुपम यादव के साथ उन्नाव निवासी अपने भाई अखिलेश के गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं।
वह लोग रामादेवी आ रही कुढ़नी गांव के एक पहचान के कपड़ा दुकानदार की गाड़ी से रामादेवी चौराहे पर महाकाली स्वीट हाउस के सामने उतर गईं। इसके बाद उन्हें उन्नाव के के लिए निजी वाहन गाड़ी से जाना था। रामादेवी चौराहे पर भीड़ और ट्रैफिक बहुत था।
इस पर उन्होंने चौराहा पार करने के लिए 10 रुपये सवारी पर ऑटो किया। इसके बाद ऑटो में दो युवतियां और बैठीं। कुछ देर बाद दोनों को पर्स से जेवर चोरी होने का पता चला। घटना की सूचना पर थाना चकेरी और रामादेवी का फोर्स पहुंचा। पीड़ित महिला से जानकारी लेकर सीसीटीवी तलाशने के काम शुरू किया।
युवतियां बोली चलो, हम इनका किराया दे देगें
पीड़िता ने बताया कि ऑटो में बैठने के बाद दो युवतियां सवारी बनकर बैठ गईं। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। चौराहे पर जाम था। इसलिए ऑटो को चौराहा पार कर रामादेवी के उन्नाव स्टैंड पहुंचने में समय लग गया । नीचे उतरने पर जब अनुपम किराया देने के लिए ऑटो को रोका।
वो युवतियों ऑटो चालक से जल्दी चलने को कहने लगीं। उससे बोली चलो, हम इनका किराया दे देंगे। इसके बाद ऑटो लेकर निकल गईं। उनके जाने के बाद दीदी ने पर्स देखा तो, उसकी चेन खुली थी और उसमें रखें हमारे जेवर गायब थे।