फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewellery worth Rs 18 lakh stolen from a bullion trader from a moving train

Kanpur News: चलती ट्रेन से सराफा कारोबारी के 18 लाख के जेवर चोरी

Thu, 13 Mar 2025 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 18 lakh stolen from a bullion trader from a moving train
कानपुर। मंडुआडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से हापुड़ के सराफा कारोबारी आनंद कुमार सोनी का का जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पार होने पर व्यापारी को इसकी जानकारी हुई। टुंडला स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने उन्हें गाजियाबाद जीआरपी भेजा, वहां से उसे टरका दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर लौटे व्यापारी ने दो दिन बाद जीआरपी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बैग में करीब 18 लाख के जेवर थे। आनंद ने बताया कि वह 10 मार्च को वाराणसी गए थे। काम निपटाकर रात 11 बजे वह ट्रेन से वापस लौट रहे थे। एम-टू कोच में 12 नंबर सीट थी और उसी पर बैग रखा था।
विज्ञापन

करीब 200 ग्राम वजन की चूड़ियां व नाक के फूल बिक्री न होने पर वह वापसी ले जा रहे थे, जिनकी कीमत करीब 18 लाख रुपये थी। रात करीब 12:45 बजे उनकी आंख लग गई। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पार होन के बाद उनकी नींद खुली तो बैग गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी कोच स्टाफ को दी और 139 डायल कर रेलवे अधिकारियों को बताया। हालांकि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के साथ पहुंचने पर जीआरपी ने केस दर्ज कर दिया। इंस्पेक्टर ओएन सिंह ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर चोरी गए बैग की तलाश के लिए टीम को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed