{"_id":"67d5c1236c74c98ab403838d","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-a-closed-house-kanpur-news-c-220-1-akb1007-123953-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बंद घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बंद घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी
Sat, 15 Mar 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। असालतगंज बाजार में बंद घर से चोर लाखों के जेवर व नकदी उठा ले गए। गृहस्वामी बालाजी दर्शन कर घर वापस आए तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस छानबीन कर रही है।
असालतगंज बाजार निवासी अमित उर्फ चंदन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च की रात 11 बजे वह घर में ताला बंद कर परिवार सहित राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने गए थे। 14 मार्च को जब वह लोग घर आए तो घर के बाहर का दरवाजा खुला मिला। जब अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व नकदी गायब थी। गृहस्वामी ने कितनी जेवर व नकदी चोरी हुई इसकी जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
वहीं, पड़ोसियों की चर्चा के अनुसार चोर अमित के घर से लाखों रुपये का सामान उठा ले गए है। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। रसूलाबाद थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।