फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jewellers murder accused arrested

सर्राफ की हत्याकर लूटने वाला बदमाश दबोचा गया

Sat, 13 Dec 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sat, 13 Dec 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
jewellers murder accused arrested
गजनेर कसबे के एक सर्राफ की हत्या करके लूट करने वाले पांच हजार के इनामी बदमाश को देहात पुलिस ने शुक्रवार को धर दबोचा है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से लूट का सामान व तमंचा कारतूस मिला है। उक्त बदमाश पर उन्नाव जिले में 19 मुकदमें दर्ज हैं। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक ऋषिपाल सिंह यादव की मौजूदगी में घटना का खुलासा किया गया।
विज्ञापन

गजनेर क्षेत्र के गंगागंज निवासी  समरजीत सिंह पुत्र महंत सिंह ने पुलिस को बताया कि गजनेर क्षेत्र में 7 जनवरी 2011 को उसका भाई अमरजीत सिंह दुकान बंदकर सरवनखेड़ा से घर लौट रहा था। उसके हाथ में दो झोले में जेवर और बिक्री के रुपये थे। तभी गंगागंज के पास कब्रिस्तान मोड़ पर दो बाइकों पर सवार होकर छह अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसके भाई की हत्या कर दी, और झोले में रखे जेवर व बिक्री का रुपया लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया था।
पुलिस का दबाव पड़ने पर एक अभियुक्त ने न्यायालय मेें आत्मसमर्पण कर दिया। घटना का शातिर मास्टर माइंड रामऔतार उर्फ गुडान पुत्र भोग्गा निवासी दुर्जनखेड़ा थाना अजगैन जनपद उन्नाव फरार था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश सरवनखेड़ा कसबे के निकट अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ गजनेर रामनिवास यादव, एसओ राजपुर जितेंद्र कुमार सिंह, सर्विलांस टीम के राजीव कुमार, आरक्षी मुकेश कुमार, महेश तिवारी, की टीम ने घेराबंदी करके रामऔतार को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाश पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। इनामी बदमाश के कब्जे से लूट की एक जंजीर, सोने की अंगूठी व तमंचा व चार कारतूस बरामद किए हैं। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ऋषिपाल सिंह यादव ने मामले का खुलासा किया।

मालूम हो कि रामऔतार एक शातिर अपराधी है। गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम सहित करीब 19 मुकदमें पंजीकृत हैं। उन्नाव जनपद के माखी थाने में 15 मुकदमें दर्ज हैं। दर्ज मुकदमें में आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 452, 323, 504, 506, 328, 379, 411, 147, 148, 325, 307 सहित 3/25 शस्त्र अधिनियम, 60 आबकारी अधिनियम, 3/4 गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज है। सफीपुर थाना अंतर्गत 395, 397, धारा 25 शस्त्र अधिनियम आदि की धाराओं में तीन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed