फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewellers are stealing gold three artisans absconded with gold worth Rs 28 lakh belonging to a businessman

UP: गहने बनाने वाले चुरा रहे हैं सोना, कारोबारी का 28 लाख का गोल्ड लेकर तीन कारीगर फरार, ये हैं पुरानी घटनाएं

Tue, 24 Dec 2024 09:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Dec 2024 09:56 AM IST
सार

Kanpur News: मामले की जांच कर रहे गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिन कारोबारियों के पास सोना गिरवी होने की बात कही गई है, उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों के परिचितों के जरिये उनके संभावित ठिकानों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Jewellers are stealing gold three artisans absconded with gold worth Rs 28 lakh belonging to a businessman
ये तीनों हैं मुख्य आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

काम तो गहने बनाने का, लेकिन सोना लेकर ही भाग जा रहे हैं। इस दिसंबर में एक और सराफा कारोबारी, कारीगरों के हाथों अपना सोना गंवा बैठा। तीन कारीगर उसका 28 लाख रुपये का 350 ग्राम सोना लेकर भाग गए। मामला गोविंदनगर का है। कारोबारी को स्टॉक चेक करते समय इसका पता चला। कारखाने के कारीगरों से पूछताछ की, तो एक ने बताया कि गहने इलाके के ही एक सराफ के पास गिरवी रखे हैं।

विज्ञापन

बस इतना बताकर वह भाग निकला। इसके बाद कारखाने से उसके दो भांजे भी फोन बंद कर निकल भागे। इसके पहले इसी महीने बिरहाना रोड के दो कारोबारियों का डेढ़ करोड़ का सोना लेकर एक कारोबारी भाग चुका है। सेठ राधा कृष्ण ज्वैलर्स के मालिक सुरेंद्र कुमार वर्मा ने गोविंदनगर थाने में तीनों कारीगरों और इलाके के दो सराफा कारोबारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन

करीब 150 ग्राम सोने के गहने कम मिले
सुरेंद्र के यहां एक साल से रज्जन नाम का कारीगर काम कर रहा था। सुरेंद्र ने उसे के ब्लॉक स्थित अपने घर में बनी दुकान में ही कारखाना चलाने के लिए जगह दे दी थी। वहां रज्जन अपने भांजे सुप्रीत और पोतू के साथ गहने तैयार करता था। दीपावली और सहालग के व्यस्त सीजन के बीतने के बाद सुरेंद्र ने 11 दिसंबर को स्टॉक चेक किया तो चेन, मंगलसूत्र, आठ अंगूठियां, हार और चूड़ियों समेत करीब 150 ग्राम सोने के गहने कम मिले।

विज्ञापन

दोनों कारखाने में ताला लगाकर भाग गए
पूछताछ की तो रज्जन ने विद्यार्थी मार्केट स्थित दिव्या ज्वैलर्स के विनय वर्मा और शिवा वर्मा के पास माल गिरवी होने की बात कही। दो घंटे में वापस लाने का आश्वासन दिया और भाग निकला। रज्जन के काफी देर तक नहीं लौटने पर सुरेंद्र ने उसके भांजों को गहने बनाने के लिए दिया गया करीब 200 ग्राम सोना लेकर आने के लिए कहा, लेकिन दुकान आने के बजाय दोनों कारखाने में ताला लगाकर भाग गए। साथ ही फोन भी स्विच ऑफ कर लिए।

विज्ञापन

कारोबारियों के पास सोना गिरवी होने की बात कही
मामले की जांच कर रहे गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिन कारोबारियों के पास सोना गिरवी होने की बात कही गई है, उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों के परिचितों के जरिये उनके संभावित ठिकानों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

ये हैं पुरानी घटनाएं

  • दिसंबर 2024: पश्चिम बंगाल के सागरपुर निवासी कारीगर मानस हेत बिरहाना रोड के रफ ज्वैलर्स से 70 लाख और अजय ज्वैलर्स का 79 लाख रुपये का सोना लेकर फरार हुआ था। आज तक पुलिस उसे तलाश नहीं पाई है।
  • दिसंबर 2022: मूलरूप से पश्चिम बंगाल मिधिनापुर का रहने वाला रिंटू मांझी ने सराफा कारोबारी सुनील अग्रवाल व एक अन्य ज्वैलर्स का सवा किलो सोना लेकर भाग गया था। तब इसकी कीमत 52 लाख रुपये थी।
  • दिसंबर 2023: मूलरूप से पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी कारीगर प्रीतम मंडल चौक सराफा बाजार के सराफा कारोबारी तापस धन का 452 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया था। इसकी कीमत 29 लाख रुपये थी।
  • दिसंबर 2023: मूलरूप से महाराष्ट्र का रहने वाला संपत राव लावटे, पत्नी संध्या लावटे और साले महेश मस्के शहर में सोना टेस्टिंग और गलाने का काम करते थे। वह कई कारोबारियों का करीब 20 किलो सोना और 1.5 करोड़ रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

सोना लेकर भागे कारीगर ने मैसेज कर मांगी थी छह दिन की मोहलत
11 दिसंबर को कारीगरों के करीब 350 ग्राम सोना लेकर भाग जाने के बाद कारोबारी सुरेंद्र वर्मा ने पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन तभी कारीगर रज्जन ने उन्हें व्हॉटसएप पर मैसेज किया और छह दिन की मोहलत मांगी। 17 दिसंबर तक भी उसके नहीं आने पर उन्होंने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सुरेंद्र ने बताया कि रज्जन ने दिव्या ज्वैलर्स के विनय वर्मा व शिवा वर्मा से भी संपर्क किया था।

मैसेज कर कहा-17 तक लौटा देंगे माल
आरोपी कारीगर ने इन्हीं के पास गहने गिरवी रखे होने की बात कही थी। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि उन दोनों ने कुछ गहने अपने पास रखे होने की बात मानी भी है, लेकिन बताया कि इसके बदले उन्होंने कारीगरों को रुपये दिए हैं। मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों के अनुसार, करीब 150 ग्राम सोना दिव्या ज्वैलर्स के यहां रखे होने की बात सामने आई है। यह सोना गिरवी रखा गया है या बेचा गया, इसकी भी जांच की जा रही है।

कारीगर बार-बार जाता था दिव्या ज्वैलर्स
सुरेंद्र वर्मा के अनुसार, बाजार के लोग बता रहे हैं कि रज्जन अक्सर दिव्या ज्वैलर्स आता-जाता था। पुलिस जांच कर रही है कि क्या दिव्या ज्वैलर्स के मालिकों को यह पता था कि रज्जन कारीगर है और सेठ राधा कृष्णा ज्वैलर्स में काम करता है। उनसे यह भी पूछा गया है कि उन्होंने बड़ी मात्रा में सोना लाकर बेच रहे व्यक्ति के बारे में पुलिस को क्यों नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed