फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jewelery worth Rs 1.80 lakh stolen from woman in auto

Kanpur News: ऑटो में महिला से 1.80 लाख के जेवरों की टप्पेबाजी

Thu, 06 Feb 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 1.80 lakh stolen from woman in auto
सिविल लाइन थाने में घटना की जानकारी देती पीड़ित मंजू देवी।  - फोटो : सिविल लाइन थाने में घटना की जानकारी देती पीड़ित मंजू देवी।
इटावा। शहर के शास्त्री चौराहे पर ऑटो से ससुराल से मायके जा रही महिला के साथ 1.80 लाख के जेवर की टप्पेबाजी हो गई। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। पीड़ित महिला ने ऑटो में बैठी दो महिलाओं पर शक जताया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर शास्त्री चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मुरादपुर निवासी मंजू देवी ने बताया कि वह ससुराल से शहर के सराय ऐशर स्थित मायके में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। बताया वह चप्पल खरीदने के लिए नौरागाबांद तक गई थी। वह से उन्होंने ऑटो पकड़ा। आरोप है कि ऑटो में पहले दो महिलाएं बैठी थी। इसमें एक मुंह कपड़े से बांधे थी। बताया कि उसके बैग में एक सोने की चेन व चार अंगूठी रखी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों महिलाएं रेलवे स्टेशन पर उतर गई। उसने जब बैग चेक किया तो उसमें रखे जेबर गायब थे। उसने शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। ऑटो चालक ने उन महिलाओं को इधर-उधर ढूंढा, लेकिन उनका कुछ सुराग नहीं लगा। ऑटो चालक महिला को लेकर सिविल लाइन पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां महिला ने दो महिलाओं पर शक जताकर तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि उसके 1.80 लाख रुपये के जेवरात धोखे से उन महिलाओं ने ले लिए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शास्त्री चौराहे के पास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए लेकिन महिलाओं का कुछ पता नहीं चला। सिविल थाना के प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार ने बताया कि महिला का शिकायती पत्र मिला है। इस मामले की जांच करवाई जा रही है। महिला के बताए घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed