{"_id":"60c26b408ebc3e0bfb7147c0","slug":"jewelery-and-cash-robbed-from-brother-sister-akbarpur-news-knp6334312122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई बहन से जेवर व नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई बहन से जेवर व नगदी लूटी
विज्ञापन
रसूलाबाद। बाइक सवार बदमाशों ने असालतगंज के चाचे गांव के पास भाई-बहन को तमंचा सटाकर दो लाख के जेवर व पांच हजार रुपये नगद लूट लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रसूलाबाद के बिलहा निवासी कुलदीप यादव की शादी पांच जून को थी। शादी में उसकी विवाहित बहन माधुरी भी शामिल होने आई। गुरुवार को कुलदीप बहन को छोड़ने ससुराल बिल्हौर माखन पुरवा गांव जा रहा था। इसी दौरान असालतगंज शहबाजपुर के बीच चाचे गांव के पास पीछे से आ आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने कुलदीप की गाड़ी से चाबी निकाल ली।
इससे बाइक वहीं खड़ी हो गई। इस दौरान बदमाशों ने भाई व बहन की कनपटी में तमंचा सटा दिया। एक बदमाश ने भाई की सोने की चेन, दो अंगूठी व बहन की सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, मटर माला, दो अंगूठी सहित पांच हजार रुपये लूट लिए। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद रसूलाबाद की तरफ भागे गए।
विज्ञापन
बाइक की नंबर प्लेट पर स्टीकर लगा हुआ था। भागते समय बाइक की चाभी फेंक गए। घटना के बाद कुलदीप असालतगंज चौकी पहुंचा। वहां मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी अनिलेश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।