फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   JEE Mains Result: Aman got 99.94 percentile

JEE Mains Result: जेईई मेन में छाए कानपुर के होनहार, अमन को मिले 99.94 पर्सेंटाइल

Tue, 13 Feb 2024 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Feb 2024 11:22 PM IST
सार

जेईई मेन का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। जेईई मेन में कानपुर के अमन श्रीवास्तव 99.94 पर्सेंटाइल लाकर टॉपर बने।

विज्ञापन
JEE Mains Result: Aman got 99.94 percentile
अमन श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेईई मेन के परिणाम में कानपुर के अमन श्रीवास्तव ने सर्वाधिक पर्सेंटाइल पाया है। अमन 99.94 पर्सेंटाइल लाकर टॉपर बने हैं। शहर के कई मेधावियों को 99 से ऊपर पर्सेंटाइल मिला है। जेईई मेन का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया।

विज्ञापन


जेईई मेन की परीक्षा का पहला चरण 24, 27,29,30,31 जनवरी और एक फरवरी को हुआ था। इस बार परीक्षा में प्रश्न काफी सरल आए थे। छात्रों ने बताया कि पेपर सरल आने की वजह से कटऑफ हाई गया। पिछली बार 152 अंक पर 99 पर्सेंटाइल बना था, जबकि इस बार 240 अंकों पर 99 पर्सेंटाइल बना।
विज्ञापन


हालांकि जेईई का दूसरा चरण होना बाकी है। जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। पहले प्रयास में सफल हो चुके छात्र भी चाहे तो अपना पर्सेंटाइल सुधारने के लिए दूसरे चरण की परीक्षा दे सकते हैं। जेईई मेन के बेस्ट पर्सेंटाइल के आधार पर ही जेईई मेन की रैंकिंग तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न किसी शादी में गया, न दोस्तों संग घूमा, सिर्फ पढ़ाई की
डेढ़ साल पूरी तरह से पढ़ाई को समर्पित कर दिए। न किसी पारिवारिक समारोह में गया, न दोस्तों के साथ घूमा। कोई फिल्म तक नहीं देखी, वर्ल्डकप में लाइव मैच न देखकर बीच-बीच में बस स्कोर देख लेता था। मेरे लिए परिवार ने भी रूटीन बदल लिया था। यह कहना है जेईई मेन में 99.94 परसेंटाइल पाकर शहर में टॉप करने वाले अमन श्रीवास्तव का।

जेईई मेन का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। बारादेवी के रहने वाले अमन ने बताया कि कुछ पाने के लिए कुछ तो त्याग करना ही पड़ता है। वह कहते हैं कि पढ़ाई के दौरान मन एकाग्र रखना बहुत जरूरी है। कई बार मॉक टेस्ट अच्छा न होने पर निराशा होती थी, तनाव होता था। तब माता-पिता ने काफी समझाया। अमन कहते हैं कि पढ़ाई के दौरान सकारात्मक सोच और अभिभावकों का सहयोग काफी मायने रखता है।

अमन कहते हैं कि छात्र पुराने पेपर से तैयारी करें। इससे पेपर का पैटर्न और पेपर करने का तरीका दोनों आते हैं। उन्होंने पुराने पेपर सॉल्व कर तैयारी की हैं। वर्कस्पेस कोचिंग से तैयारी करने वाले अमन को पहले प्रयास में ही सफलता मिली है। वह आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहते हैं। अमन के पिता आदेश श्रीवास्तव सॉफ्टवेयर इंजीनियर और मां मीनाक्षी गृहिणी हैं। वह अभी यूपी किराना सेवा समिति स्कूल के 12वीं के छात्र हैं।

पुराने पेपर से छात्र करें तैयारी, होगी आसानी
जेईई मेन में 99.94 पर्सेंटाइल पाकर शहर में टॉप करने वाले अमन श्रीवास्तव कहते हैं कि छात्र पुराने पेपर से तैयारी करें। इससे पेपर का पैटर्न और पेपर करने का तरीका दोनों आते हैं। मैंने पुराने पेपर सॉल्व कर तैयारी की हैं। वर्कस्पेस कोचिंग से तैयारी करने वाले अमन को पहले प्रयास में ही सफलता मिली है। मूल रूप से बारादेवी रहने वाले अमन कहते हैं कि आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने का सपना है। वह कहते हैं कि कई बार मॉक टेस्ट अच्छा न होने पर निराशा होती थी, तनाव होता था। तब माता-पिता ने काफी समझाया। अमन कहते हैं कि पढ़ाई के दौरान सकारात्मक सोच और अभिभावकों का सहयोग काफी मायने रखता है। अमन के पिता आदेश श्रीवास्तव सॉफ्टवेयर इंजीनियर और मां मीनाक्षी गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed