फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jee mains 2019 question paper is difficult

जेईई मेन में छूटा पसीना, 60 से ज्यादा नहीं कर पाए सॉल्व

Wed, 09 Jan 2019 09:50 PM IST
gaurav gaurav एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 09 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
jee mains 2019 question paper is difficult
डेमो
देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए चल रही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) 2019 के प्रश्नपत्र में प्रतिभागियों को पसीना छूट गया। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में छात्रों से ऐसे सवाल पूछे गए कि सभी सकते में आ गए। मैथ्स में 30, केमिस्ट्री में 30 और फिजिक्स में 30 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक सही उत्तर पर एक नंबर मिलेगा जबकि गलत पर 0.25 निगेटिव मार्किंग है।
विज्ञापन


ज्यादातर छात्रों का कहना है कि फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री को मिलाकर वह 60 से अधिक प्रश्नों को सॉल्व नहीं कर पाए। इसमें सबसे ज्यादा कठिन गणित के सवाल रहे। कोआर्डिनेट ज्योमेट्री और ट्रिग्नोमेट्री के सवाल कुछ ज्यादा ही गंभीर थे। फिजिक्स में कैलकुलेशन से जुड़े सवाल अधिक रहे। हालांकि इन दोनों की अपेक्षा सबसे सरल छात्रों के लिए केमिस्ट्री रही।
विज्ञापन


इसके सारे प्रश्न एनसीईआरटी बेस्ड पूछे गए। जेईई एक्सपर्ट मनोज शर्मा बताते हैं कि इस बार प्रैक्टिकल बेस्ड प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इसके जरिए छात्रों की समझ और उनका ज्ञान परखा जा रहा है। जो छात्र रटकर टेस्ट देने जाते थे, उनके लिए क्वालीफाई कर पाना काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई मेन के लिए शहर में चार केंद्र बनाए गए थे। हाथीपुर-1 में दोनों पालियों में कुल 800 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 730 ने परीक्षा दी, जबकि शेष ने छोड़ दी। हाथीपुर-2 में भी दोनों पालियों में कुल 800 छात्र पंजीकृत रहे जिसमें 748 उपस्थित रहे। पनकी-1 में 706 पंजीकृत रहे, जिसमें 674 उपस्थित रहे। पनकी-2 में कुल 800 पंजीकृत छात्रों में 755 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed