{"_id":"5d25ba698ebc3e6cf7221a4f","slug":"jee-advanced-is-the-world-s-toughest-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर बोले, जेईई एडवांस है दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर बोले, जेईई एडवांस है दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा
Wed, 10 Jul 2019 04:10 PM IST
शिखा पांडेय
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Jul 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
प्रो. उदय परमपल्ली, डॉ. जेम्स हचिंसन, प्रो. बैरी ह्यूग्स
- फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस क्वालीफाई करने के बाद देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए गर्व की बात है। जी हां, दरअसल ऑस्ट्रेलिया के कई प्रोफेसरों ने जेईई एडवांस का पेपर देखने के बाद इसे दुनिया की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा बताया है। ये प्रतिक्रियाएं ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी की अंडरग्रेजुएट छात्रा तोबी ने एक वीडियो के जरिए जारी की हैं।
तोबी ने भारत में आईआईटी के लिए होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा का प्रश्नपत्र ऑस्ट्रेलियन प्रोफेसरों को दिखाकर उनसे इसके बारे में पूछा है। पेपर देखने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के केमिस्ट्री के विशेषज्ञ डॉ. जेम्स हचिंसन ने तो यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें इस पेपर को हल करने के लिए दिया गया होता तो वह चिल्लाते हुए परीक्षा कक्ष से बाहर निकल गए होते।

कंप्यूटर साइंटिस्ट प्रो. राजकुमार बुया ने कहा कि इसमें कई ऐसे प्रश्न पूछे गए हैं जिनके जवाब ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियरिंग थर्ड ईयर और फाइनल ईयर के छात्र भी नहीं दे सकें। डॉ. जैसमिना लेजेंडिक ने इन प्रश्नों को स्कूल लेवल के छात्रों के लिए बहुत कठिन बताया। कहा कि ऐसे प्रश्न हायर स्टडीज में भी कम पूछे जाते हैं।
ट्रिकी सवालों को हल करना काबिले तारीफ
मैथ के प्रो. बैरी ह्यूग्स ने गणित और फिजिक्स के सवालों पर प्रतिक्रिया दी। कहा कि ऐसे ट्रिकी सवाल स्कूल स्तर के छात्र हल करते हैं तो उनकी तारीफ की जानी चाहिए। मेलबर्न यूनिवर्सिटी के ही कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ प्रो. उदय परमपल्ली ने कहा कि इसमें कई ऐसे विषयों से सवाल पूछे गए हैं जिसे मैंने यहां मास्टर्स और पीएचडी के दौरान जाना।