फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   JCB was released with the help of fake signature of CJM, police caught it again after getting information

Hardoi: सीजेएम के फर्जी हस्ताक्षर से छुड़वा ली जेसीबी, पता चलने पर पुलिस ने फिर पकड़ी, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 07 Jul 2024 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Jul 2024 11:47 AM IST
सार

Hardoi News: तलौली के राजस्व गांव जमसारा में अवैध खनन करते हुए जेसीबी पकड़ी गई थी। लेखपाल गरिमा पटेल ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जेसीबी के मालिक अजीम और हनीफ हैं। यह पूरी कार्रवाई 11 जून को हुई्र थी।

विज्ञापन
JCB was released with the help of fake signature of CJM, police caught it again after getting information
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी को छुड़ाने के लिए जालसाजों ने फर्जीवाड़ा कर डाला। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल कर जेसीबी रिलीज करनेे का ऑर्डर बना लिया। ऑडर दिखाकर जेसीबी थाने से छुड़ा भी ली।

विज्ञापन

इसी बीच पुलिस को पता चला कि रिलीज ऑडर फर्जी है तो निजी संबंधों संपर्कों का इस्तेमाल कर थानाध्यक्ष ने जेसीबी को फिर से थाने में मंगवाकर खड़ा कर लिया।संडीला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव तलौली में अवैध खनन की सूचना पर राजस्व और खनन विभाग की टीम ने छापा डाला था।
विज्ञापन

तलौली के राजस्व गांव जमसारा में अवैध खनन करते हुए जेसीबी पकड़ी गई थी। लेखपाल गरिमा पटेल ने इस मामले में जमसारा निवासी हनीफ, अजीम, राम प्रकाश, राजेंद्र कुमार और राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जेसीबी के मालिक अजीम और हनीफ हैं। यह पूरी कार्रवाई 11 जून को हुई्र थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 जून से 28 जून के बीच अवकाश पर थे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
इसके बाद जेसीबी को पुलिस ने कासिमपुर थाने में खड़ा करा लिया और सीज कर दिया। विश्वसत सूत्रों के मुताबिक अजीम और हनीफ ने फजीवाड़ा कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय का आदेश बना लिया। यह आदेश 21 जून का था, जबकि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 17 जून से 28 जून के बीच अवकाश पर थे।

थानाध्यक्ष ने अपने संपर्कों-संबंधों का इस्तेमाल कर जेसीबी थाने में मंगवा ली
कासिमपुर पुलिस ने रिलीजिंग ऑडर देखा और जेसीबी छोड़ दी। इसी बीच खनन कार्यालय से पुलिस को भनक लगी कि रिलीज आडर फर्जी है तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन ही जेसीबी थाने तक वापस लाने की कवायद शुरू हुई। थानाध्यक्ष ने अपने संपर्कों-संबंधों का इस्तेमाल कर जेसीबी थाने में मंगवा ली।

आरोपी के खिलाफ दर्ज की जाएगी एफआईआर
इसके बावजूद बड़ा मामला यह है कि सीजेएम के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से कैसे रिलीज आडर बन गया। थानाध्यक्ष रामलखन का कहना है कि जेसीबी छोड़ी नहीं गई थी। फर्जी आदेश होने की बात उन्होंने ही पकड़ी और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed