फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jasmine and Rishabh to weave a musical spell at the UP T20 League.

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में जैस्मीन और रिषभ बिखेरेंगे सुरों का जादू

Mon, 20 Jul 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Jasmine and Rishabh to weave a musical spell at the UP T20 League.
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण का आगाज भव्य तरीके से होगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 14 अगस्त को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलस अपने सुरों का जादू बिखेरेंगी। उनके साथ विश्व प्रसिद्ध सितार वादक रिषभ रिकीराम शर्मा भी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। सोमवार को लखनऊ में होने वाले टिकट लांच कार्यक्रम के दौरान इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।
विज्ञापन

टिकटों का विमोचन मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी के करने की संभावना है। दर्शकों को टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी टी-20 लीग के मुकाबले लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे। टूर्नामेंट में कुल 34 मैच होंगे, जिनमें 22 मुकाबलों की मेजबानी इकाना स्टेडियम और 12 की ग्रीन पार्क कर रहा है। लीग के मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमत 100 से 600 रुपये तक निर्धारित की गई है। उद्घाटन समारोह वाले दिन टिकट 300 से 600 रुपये के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं लीग का मिनी ऑक्शन 24 जुलाई को आगरा में प्रस्तावित है। इस बार प्रत्येक जिले से दो बोर्ड के ट्रॉफी खिलाड़ियों को नीलामी पूल में शामिल करने की पहल की गई है। नीलामी का संचालन बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी करेंगे। यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के पुत्र और अभिनेत्री नेहा धूपिया के पति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed