{"_id":"586143984f1c1b7675eeafd0","slug":"janrath-ac-buses-from-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कानपुर से चलेंगी ‘जनरथ’ एसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कानपुर से चलेंगी ‘जनरथ’ एसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Dec 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के मेजर सलमान खान बस अड्डा (झकरकटी) को 30 नई ‘जन रथ’ एसी बसें मिली हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक के प्रस्ताव पर एमडी की सहमति मिल गई है। जनवरी के अंत तक झकरकटी से कई रूटों पर बसों को चलाया जाएगा। इन बसों को लंबी दूरी के लिए ही चलाया जाएगा।
एआरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि जन रथ बस का किराया 1.35 रुपये/प्रति किलोमीटर है। जो वोल्वो बस सेवा से करीब एक रुपये सस्ता है। वहीं साधारण बसों का किराया 86 पैसे/किलोमीटर है। दरअसल, झकरकटी से चलने वाली वोल्वो बसों का संचालन लखनऊ से होता है, जोकि वाया झकरकटी होते हुए कई रूटों पर जाती थी। जन रथ बसों को किन रूटों पर चलाया जाए, रोडवेज विभाग के अफसर इसका खाका तैयार कर रहे हैं।
आरक्षण कराने पर है छूट
जन रथ की विशेषता है कि पहले से आरक्षण कराने पर किराए में छूट मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों को दुर्घटना बीमा का अतिरिक्त लाभ भी दिया जाएगा। सफर के दौरान पानी की बोतल और पढ़ने के लिए मैग्जीन भी यात्रियों को दी जाएगी। बसों में मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने की भी सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
ये हैं प्रस्तावित रूट
लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा, हरिद्वार, बरेली, गोरखपुर, झांसी।