फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jangadna pr rahega focus

Kanpur News: जनगणना में स्व-गणना पर रहेगा विशेष जोर

Sat, 18 Apr 2026 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
jangadna pr rahega focus
7 मई से 21 मई तक स्व-गणना का चलेगा अभियान
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

कानपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद जिला प्रशासन जनगणना 2027 की तैयारियों में सक्रिय हो गया है। इस बार जनगणना को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए स्व-गणना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिले में करीब 10 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिनमें अधिकांश शिक्षा विभाग से हैं। स्व-गणना अभियान सात से 21 मई तक चलेगा। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग स्वयं ऑनलाइन जानकारी दर्ज करें। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर मोबाइल या कंप्यूटर से विवरण भरा जा सकेगा। कार्यालयों, स्कूलों और ब्लॉक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर स्व-गणना भी कराई जाएगी। प्रगणक और पर्यवेक्षक सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन



यह जानकारी देनी होगी
मकान और संरचना, भवन संख्या, जनगणना घर संख्या, फर्श की सामग्री (टाइल्स, सीमेंट, लकड़ी आदि), दीवार की सामग्री, छत की सामग्री, घर का उपयोग (आवासीय/व्यावसायिक), घर की स्थिति (अच्छी/जीर्ण-शीर्ण), परिवार की जानकारी, कुल सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, मुखिया का लिंग, मुखिया की जाति, मकान का स्वामित्व (स्वयं/किराया), कमरों की संख्या, विवाहित जोड़ों की संख्या, साथ रहने वाले लोगों की संख्या, सुविधाएं और बुनियादी जरूरतें, पेयजल का स्रोत, पानी की उपलब्धता (घर/परिसर), प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी का निकास, स्नानगृह की उपलब्धता, रसोईघर की उपलब्धता, खाना पकाने का ईंधन, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन, संपत्ति और डिजिटल उपयोग, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर, मोबाइल/स्मार्टफोन, वाहन की उपलब्धता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed