फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Janati-Barati clashed over dancing

नाचने को लेकर भिड़े जनाती-बराती

Sat, 03 Jul 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Janati-Barati clashed over dancing
शिवली। बाघपुर में आई बरात के स्वागत के दौरान नाचने को लेकर गुरुवार रात जनातियों व बारातियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। झगड़ा होने पर दूल्हे व दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर सभी रस्में रुक गई। मामला कोतवाली तक पहुंचा। शुक्रवार को पूरे दिन मान मनौव्वल का दौर चला। शाम को सहमति बनी तब शादी की रस्में हुई। शुक्रवार देर शाम बरात संग दुल्हन विदा हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली के बाघपुर में स्व. रघुराज सिंह की पुत्री कल्पना की बरात उन्नाव के आदर्श नगर से आई थी। दूल्हा उपेंद्र सिंह को लेकर बरात की निकासी हुई तो बैंड बाजे की धुन पर नाचने को लेकर बारातियों व जनातियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। झगड़ा देख दूल्हे व दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे सभी रस्में रुक गई।
विज्ञापन

दुल्हन के बहनोई संजय व दूल्हे के पिता विष्णु प्रताप कोतवाली पहुंच गए। शुक्रवार को पूरे दिन मान मनौव्वल का दौर चला। थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज बाघपुर व दोनों तरफ के बुजुर्गों ने समझा बुझाकर दूल्हे व दुल्हन को शादी के लिए राजी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को विवाह की छूटी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई। चौकी इंचार्ज बाघपुर अवनीश कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात आई बरात में विवाद के बाद रस्में रुक गई थी। समझाने पर शादी के लिए फिर से दोनों पक्ष राजी हो गए। शुक्रवार की देर शाम विवाह की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed