फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Janata buses will run on the missed routes, fare will be less

Kanpur News: छूटे रूटों पर चलेगी जनता बस, लगेगा कम किराया

Mon, 08 Sep 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 08 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Janata buses will run on the missed routes, fare will be less
कानपुर देहात। ग्रामीण क्षेत्र में जनता बस सेवा से कम किराए में लोग सफर कर पाएंगे। इन बसों में सामान्य से 20 फीसदी किराया कम होगा। डिपो में मिली कुल बसों में 10 फीसदी का संचालन ऐसे मार्गों पर होगा जहां अभी तक निगम की बसें संचालित नही हैं। जल्द ही रूट तय कर जनता बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

माती बस डिपो में 30 बसों का बेड़ा था। इसमें चार बसें कंडम होने पर नीलामी हो चुकी हैं। अब 26 बसें हैं। जबकि 10 नई बसें पिछले दिनों मिली हैं। अब डिपो में कुल 36 बसों का बेड़ा है। दस फीसदी के अनुसार करीब 4 बसों का संचालन जनता सेवा के लिए किया जाएगा। ये बसें 70-80 किमी के दायरे में आने वाले गांवों तक चलेंगी। इसका किराया 20 प्रतिशत तक कम होगा। मुख्यालय से निर्देश मिलने के रूट तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एआरएम मो. अशफाक ने बताया कि शासन से मिले निर्देश का पालन किया जाएगा। इसके लिए रूट तैयार किए जा रहे हैं। इसमें ग्रामीण मार्गों के यात्रियों की पहुंच मुख्यालय तक की जाएगी। कहा कि इसके अलावा सीएम के निर्देशानुसार चालकों को हर तीन माह में मेडिकल फिटनेस कराया जाएगा। इसमें यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि कोई भी चालक अंदाज से न चले। क्योंकि, बस में बैठे व्यक्ति को उसके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
कमी होगी दूर, मिलेंगे 10 नए चालक
माती डिपो से संचालित होने वाली बसों के सापेक्ष 80 चालक होने चाहिए, लेकिन 63 चालकों से काम चलाया जा रहा है। जबकि परिचालकों में 43 संविदा व 11 नियमित हैं। हालांकि पांच महिला परिचालक ट्रेनिंग पर हैं। इसकी वजह से कई बसें डिपो में ही खड़ी रहती हैं। जल्द ही यह कमी दूर होने वाली है। निगम से डिपो को जल्द ही 10 नए चालक मिल सकते हैं। एआरएम ने बताया कि कई चालकों का प्रथम टेस्ट लिया गया, इसमें पास होने वाले 10 चालकों को मुख्यालय से होने वाले टेस्ट के लिए भेजा गया है। वहां होने वाली परीक्षा को पास करने के उपरांत डिपो में बस संचालन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed