फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jan dhan account holders income tax department notice

जनधन खाताधारकों को आयकर विभाग के नोटिस

Thu, 08 Dec 2016 11:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 11:50 PM IST
सार

- पूछा, जनधन में जमा रकम आपकी है या नहीं
क्रासर -
- कानपुर में 40 हजार खातों में जमा हुई एक लाख से अधिक रकम
- अब तक 720 करोड़ रुपये जमा हो चुका है गरीबों के खातों में

विज्ञापन
jan dhan account holders income tax department notice
डेमो

विस्तार

यूपी के कानपुर में जनधन खातों में अब तक 720 करोड़ रुपये की रकम जमा होने की खबर को आयकर विभाग ने गंभीरता से लिया है। जांच निदेशालय ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक करीब पांच हजार खाताधारकों को नोटिस जारी किए हैं। पहले चरण में उन सभी खाताधारकों को नोटिस जाएगा जिनके खाते में एक लाख से अधिक रकम जमा हुई है। ऐसे लोगों की संख्या 40 हजार से ज्यादा है।
विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि बीते दो दिन से आयकर अधिकारी सौ से दो सौ नोटिसों में साइन कर रहे हैं। रोजाना 1000 से 1500 तक नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस में आयकर विभाग ने खाताधारक से कई सवाल पूछे हैं। पहला सवाल यही है कि जनधन खाते में जमा धन उनका है या नहीं? यदि है तो आय के स्रोत आयकर विभाग में जमा करें। यदि नहीं है तो किसका है उसके नाम का उल्लेख करें। निर्धारित समय के अंदर ऐसा नहीं करने पर रकम हमेशा के लिए फ्रीज कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सर्वाधिक जमा वाले टारगेट
फिलहाल आयकर विभाग के टारगेट में वे खाताधारक हैं जिनके खातों में सर्वाधिक रकम जमा हुई है। आयकर अधिकारी बड़ी से छोटी रकम की ओर चल रहे हैं। बैंकों से जैसे जैसे सूचनाएं मिल रही हैं उन्हें कैटेगिरी में बांटकर जांच के दायरे में लाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि जो काम 30 दिसंबर के बाद होना था उस पर अभी से अमल शुरू हो गया है। मसलन 50 हजार तक जमा वाले खाते, 50 हजार से एक लाख तक, एक लाख से अधिक, दो से पांच लाख तक या इससे भी अधिक की छंटनी अभी से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed